बैतूल

Betul News : दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बोरवेल खनन के पूर्व दें सूचना : एडीएम श्री सैय्याम

Betul News: To prevent accidents, give information before borewell mining: ADM Shri Saiyam

Betul News : दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बोरवेल खनन के पूर्व दें सूचना : एडीएम श्री सैय्याम

  WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : अनुपयोगी एवं खुले नलकूपों, बोरवेल, ट्यूबवेल में छोटे बच्चों के गिरने की दुर्घटनाओं को रोके जाने के संबंध में अपर कलेक्टर बैतूल श्री जयप्रकाश सैय्याम की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री आरएल सैकवार, पीएचई विभाग के सभी एसडीओ एवं जिले में बोरवेल करने वाले सभी डीलर उपस्थित रहे। बैठक में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा रीट क्रमांक 36/2009 11.02.2010 के माध्यम से अनुपयोगी एवं खुले नलकूपों/बोरवेल/ट्यूबवेल में छोटे बच्चों के गिरने की दुर्घटनाओं को रोके जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : 31 तक मांगे पूरी नहीं हुई तो सीएमडी कार्यालय कोलकाता में देंगे धरना 

खनन के पूर्व पंजीयन आवयश्यक (Betul News)

किसी भी खनन से 15 दिन पूर्व जिला प्रशासन, पंचायत, पीएचई, नगरपालिका को लिखित में सूचना दी जाए। सभी ड्रिलिंग एजेंसी को जिले में खनन कार्य करने हेतु जिला प्रशासन में पंजीयन करना अनिवार्य होगा। खनन स्थल पर सूचना बोर्ड लगाया जाए, जिस पर ड्रिलिंग करने वाली एजेंसी का पूरा पता, खनन का समय एवं नलकूप स्वामी का नाम दर्ज हो। खनन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु तार फेंस या कोई अन्य बैरियर की व्यवस्था करनी होगी। नलकूप के चारों ओर ५०ङ्ग५०ङ्ग६० सेमी आकार का कांंक्रीट ब्लॉक सुरक्षा हेतु निर्मित करना होगा। नलकूप की केसिंग को स्टील प्लेट से वेल्ड कर कैप करना होगा। पंप को रिपेयर के दौरान नलकूप को खुला न छोड़ा जाए।

खबर ये भी हैं : Betul Toaday News : बच्चों ने स्लोगन से दिया संदेश धूम्रपान नहीं रक्तदान करें

ओपन नलकूप की कैप से करें केसिंग (Betul News)

एडीएम श्री सैय्याम ने कहा कि नलकूप खनन के उपरांत चारों ओर बने गड्ढों या नालियों को पूर्णत: भरना होगा। अनुपयोगी नलकूप को मिट्टी, रेत, बोल्डर, ड्रिलिंग कटिंग से ऊपर तक भरना होगा। नलकूप खनन कार्य पूर्ण होने के उपरांत आस-पास की भूमि को रिस्टोर करना होगा। किसी भी स्टेज पर नलकूप अनुपयोगी होने की स्थिति में नलकूप को मिट्टी से ऊपर तक भरने का का प्रमाण पत्र संबंधित एजेंसी/नलकूप स्वामी द्वारा प्रस्तुत करना होगा। रैंडम आधार पर अनुपयोगी नलकूपों का निरीक्षण पीएचई विभाग किया जाएगा। बैठक के दौरान निर्देशों का कड़ाई से पालन किए जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

खबर ये भी हैं : Pati Patni Jokes : पत्नी- तुम शराब में बहुत पैसे बरबाद करते हो अब बंद करो, पति – और तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती हो उसका क्या?….

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button