Chhindwara News : भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू जी प्रधानमंत्री जी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
Chhindwara News: BJP District President Vivek Bunty Sahu ji connected with the Prime Minister through video conferencing.

WHATSAPP GROUP |
|
Chhindwara News : देश भर से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के हजारों लाभार्थी इस आयोजन में शामिल हुए । अनेक केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधिगण भी इस आयोजन में शामिल हुए। 15 नवंबर, 2023 को इसका शुभारंभ होने के बाद से लेकर अब तक प्रधानमंत्री ने देश भर से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों के साथ नियमित रूप से संवाद किया है। यह संवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चार बार (30 नवंबर, 9 दिसंबर, 16 दिसंबर और 27 दिसंबर को) हो चुका है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अपनी वाराणसी यात्रा के दौरान लगातार दो दिन (17-18 दिसंबर को) ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से आमने-सामने बैठकर संवाद किया है।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : सचिव मोहन डेहरिया की कार्य प्रणाली से प्रणाली से कामगार हुआ परेशान
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ देश भर में निकाली जा रही है जिसका उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है और इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। 5 जनवरी, 2024 को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की क्योंकि इस यात्रा में शामिल होने वालों की संख्या 10 करोड़ का भी आंकड़ा पार कर गई। सभी को चौंका देने वाला यह जादुई आंकड़ा, जो इस यात्रा के शुरू होने के केवल 50 दिनों के भीतर ही पहुंच गया, निश्चित रूप से ‘विकसित भारत’ के साझा दृष्टिकोण के प्रति देश भर के लोगों को एकजुट करने में इस यात्रा के व्यापक प्रभाव और बेजोड़ क्षमता को दर्शाता है।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : लायंस आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर परासिया द्वारा शासन के करोड़ों रुपए फर्जीवाड़ा को आरटीआई से किया सिद्ध



