छिंदवाड़ा

Chhindwara News : नागद्वारी यात्रा में मासूम बालिका ने बढ़ाया पैदल चलने वाले भक्तों का उत्साह पांच साल की वंशिका ने पैदल पार की सात पहाड़ी

Chhindwara News : In Nagdwari Yatra, the innocent girl increased the enthusiasm of the walking devotees, five-year-old Vanshika crossed seven hills on foot

Chhindwara News : नागद्वारी की यात्रा का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं सात पहाड़ियों के दुर्गम इलाके को पैदल पार करके मंदिर तक पहुंचाना आसान नहीं होता जहां यात्रा के दौरान युवाओं के हौसले पस्त हो जाते हैं वही एक पांच साल की बालिका ने पैदल यात्रा करके सबको हैरत में डाल दिया वंशिका पटेल ने यह यात्रा केवल हस खेल कर पूरी की बल्कि अपने परिवार के साथ-साथ सकुशल वापस आ गई वंशिका के इस हौसले को देखकर पूरा परिवार प्रसन्न है वंशिका पटेल इन दोनों चौकसे कॉलोनी मैं चर्चा का विषय बनी हुई है वह भी नए इतनी कम उम्र में नागद्वारी जैसी कठिन यात्रा पैदल करके जो आई है आमतौर पर इस यात्रा में बच्चे नहीं जाते सात पहाड़ को पार करके जाना और फिर रुकने का कोई साधन नहीं है नहीं खाना का कोई ठिकाना इन परिस्थितियों में बच्चों को ले जाना लोग उचित नहीं समझते लेकिन वंशिका की जिद ने उसे नागद्वार पहुंचा दिया वहां भगवान भोलेनाथ और नाग देवता के दर्शन और पूजा अर्चना करने के बाद वंशिका अपने परिवार के साथ वापस लौट कर आ गई ना कोई थकान ना ही चिडचिडाहट इसे वंशिका के परिजन भगवान का आशीर्वाद ही मान रहे हैं। वंशिका के परिजनों ने बताया कि पूरे समय वंशिका मस्ती करते नजर आई कठिन चढ़ाई में भी वंशिका को गोद में लेने की जरूरत नहीं पड़ी। इस यात्रा में वंशिका के पिता दिनेश पटेल और माता पूर्वी पटेल इस यात्रा पर निकले थे लेकिन वंशिका ने जिद की वह भी जाएगी लाख समझाने के बाद वंशिका को ले जाने पर माता-पिता मजबूर हो गए उनके मन में डर भी था कि इतनी कठिन यात्रा वंशिका कैसे करेगी उसे गोदी में उठाकर ले जाना होगा लेकिन सब कुछ गलत साबित हुआ वंशिका शुरुआत से ही पैदल निकली और अंत तक पैदल ही चलते रही।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button