Betul Accident News : दो बाइक चालक दुर्घटना में घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
Betul Accident News: Two bike drivers injured in accident, undergoing treatment in hospital

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Accident News : बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले कोलगांव के पास सड़क पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को देखकर बाइक चालक घबरा गया। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह एक अन्य मामले में पाढर के पास बाजार कर बाइक से घर लौट रहे युवक को सामने से आ रही बस ने अचानक ही टक्कर मार दी, हादसे में बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबर ये भी हैं : Betul News : परामर्श दात्री समिति की बैठक नियमित करने कार्यालय प्रमुखों को किया जाएगा सूचित
तेज रफ्तार वाहन को देख अनियंत्रित हुआ
पहले हादसे में जितेंद्र उइके उम्र 26 वर्ष निवासी लक्कड़ जाम थाना चिचोली रविवार सुबह करीब 9 बजे अपनी बाइक से लक्कड़ जाम से अपने ससुराल मुजगांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कोलगांव के पास रोड पर सामने से आ रहे वाहन को देखकर युवक अचानक घबरा गया और बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गिर जाने से युवक को सर, चेहरे और हाथ-पैर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद राहांगीरों ने की सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस घटनास्थल पहुंची और घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। फिलहाल घायल को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।
खबर ये भी हैं : Hindi Jokes : Girlfriend – हम कहां जा रहे हैं, Boyfriend – बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर…
बाजार से घर लौट रहे युवक को बस ने टक्कर मारी
जिले के अंतर्गत आने वाले पाढर के पास बाजार कर बाइक से घर लौट रहे युवक को सामने से आ रही बस ने अचानक ही टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य इवने उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पीसाजोड़ी तहसील घोड़ाडोंगरी शनिवार रात 8 से 9 के आसपास पाढर बाजार करने के लिए आया हुआ था और बाजार करने के बाद अपने घर ग्राम पीसाजोड़ी अपनी बाइक से लौट रहा था तभी रोड पर सामने से आ रही बस ने युवक की बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसमें युवक के हाथ में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल 108 एम्बुलेंस को दी जिसके बाद एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में देर रात जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। फिलहाल युवक को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : गर्म कपड़े पाकर बच्चे खुशी से झूमें, शिक्षक की दरियादिली -1



