Betul News : आउटकम बेस्ड एजुकेशन एवं हास्य ही सर्वोत्तम औषधि विषय पर आयोजित हुआ सेमिनार
Betul News: Seminar organized on outcome based education and humor is the best medicine.
नागपुर से आए एक्सपर्ट ने दोनों विषयों पर विद्यार्थियों को दी सारगर्भित जानकारी

Betul News : (बैतूल)। श्री बालाजी इंजीनि`यरिंग कॉलेज, आठवां मिल बैतूल में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए चल रहे 21 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत शनिवार को दो सेमिनार “आउटकम बेस्ड एजुकेशन” एवं ” हास्य ही सर्वोत्तम औषधि” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया।
सेमिनार में नागपुर से आए एक्सपर्ट द्वारा दोनों विषयों पर विद्यार्थियों को सारगर्भित जानकारी दी गई। आयोजन की शुरूआत अतिथियों के स्वागत समारोह से की गई, जिसके अंतर्गत संस्था के प्राचार्य डॉ पी.जे.शाह द्वारा मुख्य अतिथि डॉ.प्रशांत वी. ठाकरे, (हेड ऑफ डिपार्टमेंट) नागपुर और वी.के. मालवीय कोआर्डिनेटर एस.आई.पी. द्वारा मनीष बाजपाई शिक्षक हास्य कवि नागपुर का अभिनंदन पुष्पगुच्छ श्रीफल और शाल भेंट कर किया गया।
सत्र डॉ प्रशांत वी. ठाकरे के लेक्चर “आउटकम बेस्ड एजुकेशन” से प्रारंभ हुआ जिसमें छात्रों को प्रोग्राम बेस्ट एजुकेशन आउटकम जैसे कोर्स आउटकम, एनबीए और एनएएसी एवं कौशल आधारित शिक्षा और कम्युनिकेशन विश्लेषण को माइक्रो लेवल पर समझाया।
द्वितीय सत्र में अखिल भारतीय स्तर के हास्य कवि मनीष वाजपेई ने हास्य ही सर्वोत्तम औषधि है, विषय पर अपना अभिभाषण दिया उन्होंने हास्य कविता एवं व्यंग के माध्यम से विभिन्न सामाजिक पहलुओं जैसे नारी शक्ति और बेटी पर हो रहे अत्याचार पर अपने विचार व्यक्त किये और कविता प्रस्तुत की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.जे. शाह, हेड ऑफ डिपार्टमेंट वी.के. मालवीय, सीनियर फैकल्टी डॉ.ओ.पी. राठौर, एकेडमिक डिन, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, फैकेल्टी मेंबर एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



