बैतूल

Chhindwara News : म.प्र मछुआ नाविक श्रमिक संघ ने सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा : मध्यप्रदेश मछुआ नाविक श्रमिक संघ ने वंशानुगत मछुआ समाज को माझी आरक्षण के लिए सामाजिक एकता के साथ सामाजिक शक्ति प्रदर्शन कर रैली के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा । मछुआ संघ के जबलपुर संभाग प्रभारी अरुण कलीवार ने बताया कि म.प्र. में भा.ज.पा. सरकार 15 माह को छोड़कर लगभग 20 वर्षों से शासन कर रही है भा.ज.पा. ने चुनाव वर्ष 2003, 2008, 2013. 2018. एंव 28 विधानसभाओं में चुनावी घोषणा पत्रों में वंशानुगत मछुआ समाज को माझी आदिवासी आरक्षण तथा अन्य समस्याओं का निराकरण हेतू आश्वासन तथा वादे किए है ।वर्ष 1992 में 14 जुन को जबलपुर में आयोजित माझी महाकुंभ में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री ने लगभग 3 लाख माझी मछुआरों के बीच घोषणा कि थी कि हम आदेश पारित कर आए है जो बाद में झूठ साबित हुआ ।चुनावी दौर कि हर आमसभाओं में तथा अन्य सम्मेलनों में भी श्रीमान मंत्रीयो तथा सम्मानित जिम्मेदार वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी माझी आरक्षण लागू करने तथा वंशानुगत मधुआ समाज कि समस्या का निराकरण करने का आश्वासन एवं वादा किया है लेकिन आज दिनांक तथा कुछ नही हुआ ।भारतीय जनता पार्टी एंव सरकार कि घोषणाओं और वादो से प्रभावित होकर वंशानुगत मछुआ माझी समाज का 50 से 80 प्रतिशत मतदाता भारतीय जनता पार्टी को वोट करते आ रही है । लेकिन आज दिनांक तक कुछ नही हुआ। जिसका विरोध करते हुए मध्यप्रदेश मछुआ नाविक श्रमिक संघ द्वारा सामाजिक शक्ति प्रदर्शन कर रैली के माध्यम से छिंदवाड़ा भाजपा के जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button