बैतूल

CHHINDWARA SAMACHAR : जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था एवम प्रस्फुटन समितियां कर रही उत्कृष्ट सेवा कार्य – डॉ. जामदार

जन अभियान परिषद ने किया समरसता यात्रा का आत्मीय स्वागत

  1. छिंदवाड़ा : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के छिंदवाड़ा विकास खंड के बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों,सभी परामर्शदाताओ ,समस्त नवांकुर संस्था प्रस्फुटन समितियां सहित जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक,ब्लाक समन्वयक की उपस्थिति में संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास की समरसता यात्रा का छिंदवाड़ा जिले के सीमा में प्रवेश करते ही गर्म जोशी से स्वागत किया गया एवम चरण पादुका पूजन किया गया ।इस अवसर पर विशेष रूप से स्वागत किया गया।इस अवसर पर जन अभियान परिषद के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार का सभी ने आत्मीय स्वागत किया एवम छिंदवाड़ा ब्लाक में संचालित समाजसेवी गतिविधियों से अवगत करवाया।इस अवसर पर जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष ने सभी जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओ,प्रस्फुटन समितियां,बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों मेंटर्स के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा की आप सभी छिंदवाड़ा ब्लाक के जन अभियान परिषद से जुड़े समाजसेवीयो के सेवा भावी कार्य सराहनीय है इसका सीधा प्रमाण आज आप इतनी बड़ी संख्या में आज संत शिरोमणि के समरसता के संदेशों को समाज तक पहुँचने व समाज मे समरसता का भाव जगाने के उद्देश्य से यात्रा में शामिल हुए हो। उन्होंने यात्रा के दौरान संवाद कार्यक्रम में वाल्मीकि गुरुद्वारा में कहा की शिरोमणि रविदास महाराज के मंदिर निर्माण हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा सागर जिले के बुढतुमा ग्राम में बनाया जा रहा है।जिसमे प्रत्येक ग्राम की मिट्टी और जल का संग्रहण किया जाना है ।कार्यक्रम में यात्रा में आए प्रवीण मेश्राम ,अजय मेश्राम,चेतेश्वर जी महराज कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि विवेक बंटी साहू ,रमेश पोपली टीकाराम चंद्रवंशी लोकेश डेहरिया ,ज्योति डेहरिया,बाल्मिकी समाज अध्यक्ष जगदीश गोदरे ,अध्यक्ष रविदास समाज अध्यक्ष अरुण चौकसे, सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि गण समाज के अध्यक्ष एवम सामाजिक बंधु जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक ,कुलदीप सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त सतेंद्र मरकाम,अखिलेश जैन ,श्री सातंकर सहित अधिकारी कर्मचारी समाजसेवी गण ,बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थि मेंटर्स उपस्थित ।इसी कार्यक्रम में चितेश्वर महाराज ने रविदास को महान संत बताया।कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक अखिलेश जैन,समाजसेवी विनोद तिवारी,चंद्रकांत विश्वकर्मा,लता नागले तृप्ति सिंह ठाकुर,अशीष साहू, जयप्रकाश सूर्यवंशी,मनीष तिवारी डाक्टर महेश बंदवार सहित जन अभियान परिषद परिवार ने यात्रा में आए सभी अंगंतुको का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। इसके पूर्व जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक कुलदीप सिंह ठाकुर ब्लाक समन्वयक अखिलेश जैन,परामर्शदाता समाजसेवी विनोद तिवारी,श्रीमती लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह, श्यामल राव,मनीष तिवारी,डाक्टर चंद्रकांत विश्वकर्मा,अशीष साहू,जयप्रकाश सूर्यवंशी ,दीपमाला नाथ ,महेश बंदेवार,मुकेश दीक्षित,अमित, चितेश, तामेश,ने समरसता यात्रा में सहभागिता देते हुए जनता कॉलोनी,सहित लालबाग से शहर के विभिन्न मार्गो से वाल्मिकी गुरुद्वारा तक चरण पादुका के साथ पहुंचे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button