Betul Samachar : भाभी और भतीजे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप,
Betul Samachar: Accused of threatening to kill sister-in-law and nephew
जयस के नेतृत्व में आवेदक ने एसपी से की शिकायत, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
Betul Samachar : (बैतूल)। जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमला के एक आदिवासी बुजुर्ग ने अपनी ही भाभी और भतीजे के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित आदिवासी बुजुर्गों ने जयस के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है। दरअसल, यह मामला जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जयस संगठन ने एसपी से शिकायत करवाई है।
शिकायतकर्ता चंद्रकिशोर वाड़िवा उम्र 55 वर्ष का आरोप है कि भाभी और भतीजे द्वारा उन पर जानलेवा हमला भी किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अनावेदक भाभी और भतीजे द्वारा उनकी झोपड़ी में तोड़फोड़ कर 4 हजार और चांदी की पायल गायब कर दी। एक कट्टी सोयाबीन, एक कट्टी गुल्ली पर भी कब्जा कर लिया। इस मामले में आवेदक ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
एसपी को सौंपे शिकायत आवेदन में आवेदक ने बताया कि वह पत्नि कैलू के साथ खेत में रहता है। विगत 9 जुलाई को खेत में जुताई करते समय 3 बजे भाभी ने लडाई की, शाम को संदीप पिता साहेबलाल, सुभाष रामकिशन ने जान लेवा हमला किया।
शिकायतकर्ता ने उनके भतीजे संदीप वाडिवा 25, भूरा वाडिवा 22 वर्ष के खिलाफ भी शिकायत की है। इस मामले में जयस जिला प्रभारी महेश शाह उइके, जयस जिला उपाध्यक्ष रितिक बाबा परते, जयस शिक्षा प्रभारी दिलीप पंदराम, जयस जिला आईटी सेल प्रभारी रामदीन इवने, जयस मीडिया प्रभारी सौरभ सलामे, कैलो वाडिवा, सविता वाडिवा, पंकज ने कार्यवाही की मांग की।



