Betul Today News : जीत की खुशी में अधिवक्ता व भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने कोर्ट परिसर में बांटी मिठाई
Betul Today News: In celebration of victory, advocates and BJP law cell distributed sweets in the court premises.

|
Betul Today News : (बैतूल)। पांचों विधानसभा व मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से जीत व बैतूल विधानसभा क्षेत्र में हेमंत खंडेलवाल की ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में भगवान हनुमान की पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया व कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं व पक्षकारों को मिठाई बांटी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भी सरकार बनाने पर खुशी जाहिर की। अधिवक्ता कपिल वर्मा ने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा पर है इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलीप यादव ने कहा कि आज देश के युवा में ये भरोसा लगातार बढ़ रहा है कि भाजपा ही उनकी आकांक्षाओं को समझती है, उनके लिए काम करती है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : मध्यप्रदेश पेसा एक्ट मोबिलाइजरों की मेहनत से भाजपा को मिली सफलता

देश का युवा ये जानता है कि भाजपा की सरकार युवा हितैषी होती हैं, युवाओं के लिए नए अवसर बनाने वाली होती है। हवा-हवाई बातों और वादों को मतदाता पसंद नहीं करता। इसलिए मतदाता देश के विकास और बेहतर जीवन के लिए वोट करता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अवध हजारे, कपिल वर्मा अधिवक्ता, संजय शुक्ला अधिवक्ता, दिलीप यादव अधिवक्ता जिला संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ, जयदीप रूनवाल अधिवक्ता, रंजना बेस अधिवक्ता , रंजना द्विवेदी अधिवक्ता, प्रशांत मांडविकर अधिवक्ता, शीतल गोस्वामी अधिवक्ता, पूनम गौर अधिवक्ता, दीपक डोमने अधिवक्ता, रीना कहार अधिवक्ता, पूनम पिपले अधिवक्ता, नीलम नागवंशी अधिवक्ता, बाली अमरूते अधिवक्ता, विशाल नागले सहित अन्य उपस्थित रहे।
खबर ये भी हैं : Upcoming Bikes in December : मार्केट में धूंम मचाने आ रही हैं ये जबरदस्त बाइक्स, इसी महीने होगी लॉन्च, जानें कीमत
|



