बैतूल

Betul Samachar : मांझी सरकार के सामाजिक कार्यक्रम में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा

Betul Samachar: Various burning issues were discussed in the social program of Manjhi government.

पेसा एक्ट ग्राम सभा में आई समस्याओं का प्रस्ताव बनाकर विधायक से की कार्यवाही की मांग

Betul Samachar : मांझी सरकार के सामाजिक कार्यक्रम में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा

Betul Samachar : (बैतूल)। मांझी सरकार की सामाजिक बैठक ग्राम गुरूवा पिपरिया तहसील भैंसदेही में बाजार चौक पंचायत के सामने आयोजित की गई। जिसमें राजनैतिक, धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक तथा अपने हक, अधिकार, पेसा एक्ट ग्राम सभा, मावा नाटे, मावा राज, अन्याय शोषण, अत्याचार एवं अपने मौलिक अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे देव पूजा, राष्ट्रीय वंदना के साथ शुरू किया गया। राष्ट्र ध्वज एवं सैनिक वर्दी के साथ रैली निकाली गई। बैठक में पांच गांव के अध्यक्षों एवं सदस्यों ने भीमपुर ब्लॉक के ग्राम गुरुवा पिपरिया में मौजूद विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। इसके बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमूसिंह सिरसाम एवं माझी सरकार संस्था जिला अध्यक्ष से तत्काल समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यवाही करने की मांग की गई।

 खबर ये भी हैं: Betul News : नितिन बिस्वास एवं ब्रोजन शिकदार ने चमकाया बैतूल जिले का नाम,  बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में शतरंज खेलने के लिए हुए चयनित

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

ग्राम गुरूवा पिपरिया में महाविद्यालय स्वीकृत करने, हाईस्कूल चकढाना, हाईस्कूल झापल, हाईस्कूल चिल्लौर, हाईस्कूल देसली, ग्राम गुरुवा पिपरिया में भारतीय स्टेट बैंक अथवा सेन्ट्रल बैंक शाखा स्वीकृत कराने, गुरुवा पिपरिया में सीनियर 200 सीटर बालिका छात्रावास स्वीकृत करने, ग्राम गुरूवा पिपरिया की नदी पर स्टाप डेम बनाने, 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस एवं समाज के सामाजिक कार्यक्रम के लिए समुदायिक भवन, शासकीय कर्मचारी के लिए शासकीय आवास स्वीकृत करने, आदिवासी किसान सैनिक एवं क्षेत्रीय जनसमुदाय के लिए अनाज मण्डी स्वीकृत करने, स्वास्थ्य विभाग में एमबीबीएस डॉक्टर एंव स्त्री विशेषज्ञ की व्यवस्था करने, महिला, पुरुष जनजाति कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर होने वाले मानसिक प्रताडना की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने, अनुसूचित जनजाति भूमि स्वामि के आस पास शासकीय जमीन में भी यदि उस भूमि स्वामि का ही अधिकार है, यदि गैर जनजाति जबरन कब्जा या अतिक्रमण करता है तो तत्काल हटाने की कार्यवाही की जाए।

अनुसूचित जनजाति बालिका या महिला को गैर जनजाति द्वारा प्रताड़ित किया जाता है तो उचित कार्यवाही होना चाहिए। प्रस्ताव की प्रतिलिपि राज्यपाल, जनजाति आयोग, कलेक्टर, ग्राम पंचायत गुरुवा पिपरिया को प्रेषित की गई।

 खबर ये भी हैं: Betul News : युवाओं को पुलिस में भर्ती होने का जुनून, 25 किलोमीटर लगाई दौड़

 बैठक में उपस्थित हुए जिले एवं प्रांत के पदाधिकारी

सामाजिक बैठक में में विशेष अतिथि वस्तुसिंग सलाम प्रान्त संचालक भोपाल, रामप्रसाद इवने प्रान्त कोषाध्यक्ष भोपाल, सरवन परते प्रान्त उपकोषाध्यक्ष, आरएन ठाकुर जिला अध्यक्ष भोपाल, मुख्य अतिथि नवरंगसिंग आहके जिला अध्यक्ष बैतूल, रामकिशोर धुर्वे जिला मंत्री बैतूल, राजकुमार उयके जिला सचिव बैतूल एवं जिला प्रतिनिधि मण्डल, तहसील कार्य समिति श्यामलाल धुर्वे भैसदेही, श्यामलाल उयके शाहपुर, मधु मसराम मुलताई, एआर धुर्वे बैतूल, मनोहर परते आमला, बलीराम उयके, राजू अखण्डे सहित प्रेसिडेन्ट, सेक्रेटरी, चपरासी एवं महिला मंडल सैनिकगण वर्दी में उपस्थित रहे।

 खबर ये भी हैं: Betul Congress News : आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने राजेन्द्र कवड़े

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button