बैतूल

Betul News : पड़ोसी महिलाओं के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप, एसपी से शिकायत

Betul News: Allegations of harassment against neighboring women, complaint to SP

Betul News : पड़ोसी महिलाओं के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप, एसपी से शिकायत

Betul News : (बैतूल)। शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिखल्दाखुर्द पतौवापुरा के रहने वाले दिव्यांग युवक ने ग्राम की ही तीन महिलाओं के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। शिकायतकर्ता पवन कुमार मालवीय पिता चिंध्यालाल मालवीय ने शिकायत आवेदन में बताया कि वह विकलांग एवं असहाय है। घर पर उनकी मां और बहन साथ में रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पड़ोसी तीन महिलाएं उनसे पिछले कई दिनों से नल को लेकर विवाद करती है। अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। अनावेदक महिलाओं ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

खबर ये भी हैं :  Betul JH College News : सोनाली भगवंत वागद्रे ने एमपीपीएससी सेट परीक्षा की उत्तीर्ण

पत्थर और लाठी से हमारे दरवाजे पर बार-बार ठोक कर कहती है कि निकलो बाहर, और बहुत ही गंदे शब्दों का प्रयोग करती है। आवेदक ने बताया कि अनावेदक महिलाओं की दहशतगर्दी के कारण उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आवेदक का आरोप है कि अनावेदक बार-बार थाने में जाकर झूठी शिकायत कर रहे हैं एवं मुझे तथा मेरे परिवार को किसी भी मामले में फसाने की धमकी दे रहे हैं। पहले भी कई बार थाने में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

आवेदक ने बताया कि इसके पहले भी 10 नवंबर 2023 को इन लोगों ने हमारे घर में घुसकर मारपीट की जिसकी शिकायत थाने में कर चुके हैं। आवेदक का कहना है कि विवाद के चलते वे बहुत ज्यादा परेशान हो चुके हैं उन्होंने एसपी से शिकायत कर उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया। आवेदक ने चांदनी, मीरा, पवन और चांदनी नामक महिला के खिलाफ शिकायत की है।

खबर ये भी हैं :  Betul News : श्री श्याम जन्मोत्सव पर भाजपा प्रत्याशी के निवास पर हुआ भजन संध्या का आयोजन

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button