बैतूल

Betul News : ग्रामीण क्षेत्रों से तय होगी समाज के कार्यक्रमों की रुपरेखा : सुभाष राठौर

Betul News : Outline of social programs will be decided from rural areas: Subhash Rathore

सभी मिलकर समाज को ले जाएंगे नई ऊंचाइयों पर, क्षत्रिय राठौर समाज की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Betul News : ग्रामीण क्षेत्रों से तय होगी समाज के कार्यक्रमों की रुपरेखा : सुभाष राठौरBetul News : (बैतूल)। समाज के कार्यक्रमों की रूपरेखा अब कुछ पदाधिकारी नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से तय होगी। गांव में रहने वाले समाज के लोगों को प्रमुख रूप से आगे लाया जाएगा। सभी मिलकर समाज को विकास की ओर ले जाएंगे। उक्त बात क्षत्रिय राठौर समाज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष राठौर ने कही। वे ग्राम भड़ूस में समाज की कार्यकारिणी के विस्तार के अवसर पर बोल रहे थे। रविवार को ग्राम भड़ूस में कार्यक्रम हुआ।

क्षत्रिय राठौर समाज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष राठौर ने समाज को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होगा जब समाज के सभी लोग मिलकर एक साथ कार्य करेंगे। राठौर तीर्थ न्यास का शिलालेख लेकर पहुंचे रामनारायण राठौर ने तीर्थ न्यास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक राठौर समाज के सभी लोगों को एक सूत्र में बांध देंगे। समाज के बच्चों के लिए कार्य करना है। जिससे कि प्रतिभा सामने आ सके। आज कई गरीब बच्चे पैसों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते हैं।

इस मौके पर समाज के अतिथि  द्वारकाप्रसाद राठौर ने कहा कि राठौर तीर्थ न्यास का जो निर्माण किया जा रहा है। इसमें बैतूल से राठौर समाज के लोग भी पूरा सहयोग करेंगे। जिला कभी भी सामाजिक कार्यों में पीछे नहीं रहा है। लवलेश राठौर ने कहा कि समाज में जब तक एक जुटता नहीं होगी, तब तक इसका प्रभाव नजर नहीं आएगा।

समाज को इस स्तर तक ले जाना है कि समाज का कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी जाए तो उसका मान सम्मान होना चाहिए। हर क्षेत्र में समाज के लोगों को सम्मान मिलना चाहिए। लवलेश राठौर ने कहा कि समाज ग्रामीण क्षेत्रों में अपना खासा प्रभाव रखता है इसलिए जिले के प्रत्येक गांव से समाज के लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया है।

समाज की महिला जिला अध्यक्ष ममता राठौर ने भी अपनी कार्यकारिणी की जानकारी दी और समाज को आगे लाने के प्रयास करने के लिए कहा। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन प्रमोद राठौर ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से नपाउपाध्यक्ष महेश राठौर, रामकिशोर राठौर,दिनेश उर्फ गुड्डू राठौर, अरविंद राठौर सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं सहित जिले भर से समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

समाज की कार्यकारिणी का किया  विस्तार

Betul News : ग्रामीण क्षेत्रों से तय होगी समाज के कार्यक्रमों की रुपरेखा : सुभाष राठौरभडूस में हुए कार्यक्रम में राठौर समाज की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस संबंध में जिले के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष राठौर ने जानकारी दी। जिला इकाई के साथ मंडल स्तर पर इकाई का गठन किया गया। 51 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए। अध्यक्षों ने अपना परिचय मंच से रखा। अध्यक्षों को प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से उम्मीद की गई है कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे और समाज को आगे लाने के लिए तन मन धन से सहयोग करेंगे।

वीर दुर्गादास राठौर की जयंती का उत्साह

वीर दुर्गादास राठौर की जयंती पूरे जोश और उत्साह से मनाने को लेकर समाज के लोगों में एक राय बनी। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि 13 अगस्त को यह जयंती मनाई जाएगी। कारगिल चौक पर स्थित वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विशाल रैली निकाली जाएगी। जिसमें समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई। कार्यक्रम को लेकर सभी से सुझाव भी लिए।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button