छिंदवाड़ा

Chhindwara News : कोविड के नए वेरिएंट के दृष्टिगत कलेक्टर श्री पुष्प ने ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक

Chhindwara News : घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें, सुरक्षित रहें-कलेक्टर श्री पुष्प

Chhindwara News : संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं म.प्र.भोपाल द्वारा प्रदेश में कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 के परिदृश्य में रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पूर्व की तरह सूक्ष्म कार्ययोजना का निर्माण कर त्वरित क्रियान्वयन करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने आज अपर कलेक्टर श्री के.सी. बोपचे, एसडीएम श्री सुधीर कुमार जैन मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.गिरीश बी.रामटेके, सीएमएचओ डॉ.जी.सी.चौरसिया, आरएमओ डॉ.संजय राय, डॉ.महीपत यादव, एमडी मेडिसिन डॉ. मनीष गठोरिया सहित जिले के चिकित्सा विशेषज्ञों की बैठक कलेक्ट्रेट के मिनी संवाद कक्ष में ली। बैठक में कोविड नियंत्रण की पूर्व कार्ययोजना एवं जिले में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त कर वर्तमान परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए उपलब्ध सभी संसाधनों को क्रियाशील कर पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री पुष्प ने कहा कि हमें घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन पूरी सावधानी रखें, सतर्क रहें और स्वयं भी सुरक्षित रहते हुए आमजन को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें। जिले के सभी ऑक्सीजन प्लांट का रखरखाव और आवश्यक दवाओं की स्टॉक में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। पर्याप्त ऑक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर, आईसीयू बिस्तर, वेंटिलेटर, लॉजिस्टिक्स जैसे पीएसए ऑक्सीजन प्लांट, लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन सिलेंडर, बफर स्टॉक तथा अधोसंरचना की उपलब्धता त्वरित रूप से सुनिश्चित रहे। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में मॉकड्रिल कर ली जाए। सभी उपलब्ध संसाधन क्रियाशील रहें। कोविड के नए वेरिएंट से बचाव और नियंत्रण की पूरी तैयारी रहे। अस्पताल की ओपीडी पर नजर रखना शुरू कर दें। खांसी बुखार के मरीजों के सिमटम्स के ट्रेंड पर नजर रखें। स्टेट की गाइड लाइन का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित करें। जिन स्थानों पर पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहां से फीडबैक प्राप्त कर नए वेरिएंट के सिमटम्स को लेकर अलर्ट रहें। जो स्टाफ मरीजों के डायरेक्ट कॉन्टैक्ट में आते हैं, अभी से प्रिकॉशन लेना शुरू कर दें। उन्होंने आम जन के लिए प्रोटोकॉल जारी करने के निर्देश भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.चौरसिया ने बताया कि कोविड के नए वेरिएंट के दृष्टिगत जिला अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में तैयारी के संबंध में मॉकड्रिल की जा चुकी है। जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में 13 के.एल. व 6 के.एल. और सिविल अस्पताल पांढुर्णा में 6 के.एल. के लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट हैं। जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में 1000 एलपीएम व 750 एलपीएम और सिविल अस्पताल अमरवाड़ा, पांढुर्णा व सौंसर में 500-500 एलपीएम क्षमता के पी.एस.ए. ऑक्सीजन प्लांट हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में कुल 750 जंबो और 200 स्मॉल ऑक्सीजन सिलेंडर और 723 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button