बैतूल

World Mosquito Day : विश्व मच्छर दिवस विशेष, रक्तदान करें मगर मच्छरों को नहीं जरूरत मन्दों को: पंकज डोंगरे

World Mosquito Day: World Mosquito Day special, donate blood but mosquitoes do not need the weak: Pankaj Dongre

World Mosquito Day : विश्व मच्छर दिवस विशेष, रक्तदान करें मगर मच्छरों को नहीं जरूरत मन्दों को: पंकज डोंगरे

World Mosquito Day : (चिचोली)। रविवार को मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेश अतुलकर के निर्देशन और वीबीडीएस पंकज डोंगरे के तकनीकी सहयोग से विकास खण्ड चिचोली के समस्त ग्रामो में लार्वा विनष्टीकरण और आमजन को मच्छर जनित बीमारियों और उनसे बचाव सम्बन्धी जनजागरूकता गतिविधियों के साथ विश्व मच्छरदिवस की गतिविधियां संचालित की गई।

(World Mosquito Day)श्री डोंगरे ने ग्राम तारा में चौपाल बैठक के साथ ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित कर आमजन को बताया कि मच्छर छोटा जीव है पर घातक बीमारियां फैलाते है, वजन में हल्के है पर उनको हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। हम मच्छर के काटे जाने से बचाव न करके उन्हें जाने अनजाने में खून दान करते है वे हमारा खून लेकर हमें बीमारी देते है जबकि खून दान करना ही है तो ऐसे व्यक्तियों को करो जिन्हें खून की जरूरत हो।

गंभीर गर्भवती महिलाएं, एनिमिक बच्चे, दुर्घटना में अत्यधिक रक्तस्त्राव, सिकल सेल अनीमिया से सम्बंधित को किया गया रक्त दान वास्तविक रक्तदान है जो रक्तदाता को बीमारी नही सुकून देकर किसी को नवजीवन देता है। ग्राम तारा में आशा कार्यकर्ता संगीता आर्य, पिंकी टेम्रवाल द्वारा ग्रामीणों को लार्वा दिखाकर नष्ट करने के उपाय बताए एवं सभी से शाम के समय नीम पत्ती का धुआं और सोते समय मच्छरदानी के उपयोग की अपील की गई।(World Mosquito Day)

लार्वा विनष्टीकरण और मच्छर दिवस गतिविधि में उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्राम तारा की आशा कार्यकर्ता संगीता आर्य और पिंकी टेम्रवाल को राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की ओर से पंकज डोंगरे द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button