बैतूल

Betul Samachar : भाजपा नेत्री चित्रा ताई वाघ आज और कल प्रवास पर

Betul Samachar: BJP leader Chitra Tai Wagh on migration today and tomorrow

Betul Samachar : भाजपा नेत्री चित्रा ताई वाघ आज और कल प्रवास परBetul Samachar : (बैतूल) । राष्ट्रीय संगठनात्मक प्रवास पर महाराष्ट्र से प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा  महाराष्ट्र, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा चित्रा ताई वाघ दो दिवसीय प्रवास पर बैतुल आगमन हो रहा हैं। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने बताया की आज 1 अगस्त एवं 2 अगस्त को महिला मोर्चा द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी।

जिसके लिए महिला मोर्चा वरिष्ठ भाजपा नेत्री की अगुवाई की तैयारी में जुटा हुआ है श्रीमती वाद्य ताई के मार्गदर्शन में आज और कल जिला महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यक्रम होंगे जिसमें भारतीय जनता पार्टी की सरकारों द्वारा देश की महिलाओं के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ-साथ संगठनात्मक जानकारियां भी साझा करेंगी। श्रीमती वाद्य ताई के आगमन को लेकर महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं उत्साह का माहौल है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button