देश-विदेश

Amrit Bhart Betul Station : पूरे एमपी में अकेले बैतूल जिले के 4 रेलवे स्टेशन फिर से होंगे डेवलप, 93 करोड़ होंगे खर्च, पीएम मोदी ने अमृत स्टेशन की रखी आधारशिला

Amrit Bhart Betul Station : 4 railway stations in Betul district alone will be redeveloped in the entire MP, 93 crores will be spent, PM Modi laid the foundation stone of Amrit station

Amrit Bhart Betul Station : पूरे एमपी में अकेले बैतूल जिले के 4 रेलवे स्टेशन फिर से होंगे डेवलप, 93 करोड़ होंगे खर्च, पीएम मोदी ने अमृत स्टेशन की रखी आधारशिलाAmrit Bhart Betul Station : पूरे मध्यप्रदेश में बैतूल ही एक ऐसा जिला है, जिसमें 4 जिलों को अमृत स्टेशन में शामिल कर उन्हें री-डेवलप किया जा रहा है। इसके लिए पूरे 93 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत स्टेशन योजना की वर्चुअली आधारशिला भी रख दी है।

अब जिले के बैतूल, आमला, घोड़ाडोंगरी और मुलताई रेलवे स्टेशन आने वाले 30 सालों की जरूरत के हिसाब से बनाए जाएंगे। ये स्टेशन अब वर्ल्ड क्लास हो जाएंगे। पूरे प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा पैसा आमला स्टेशन को डेवलप करने के लिए मिला है। बहुत जल्द ही यह काम शुरू हो जाएगा।

एमपी के 34 स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास

बता दें कि अमृत स्टेशन योजना के तहत एमपी के 34 स्टेशन री डेवलप किए जा रहे है। इसके लिए सरकार 982.3 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। इसके पहले रानी कमलापति स्टेशन को री डेवलप किया जा चुका है। अब सबसे ज्यादा 260 करोड़ की लागत से खजुराहो स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button