BETUL CORRUPTION NEWS : बैतूल जिले के भौरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही
BETUL NEWS : Lokayukta's big action in Bhaura of Betul district
बैतूल /भौरा : स्वास्थ्य विभाग में इस समय खुलेआम रिश्वतखोरी का खेल चल रहा हैं। हालिया तबादले में जिस तरह कर्मचारियों के अटैचमेंट और इधर से उधर तबादले किये गए, इसकी शिकायतें भी हुई। इस बीच शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेब टेक्नीशियन को भोपाल लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त टीम मामले की पूछताछ के लिए सीएमएचओ कार्यालय में बैठी हुई हैं।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक आवेदक डॉ महेश कुमार पाटनकर निवासी भौरा जिला बैतूल के द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को 28 जुलाई को लिखित शिकायत की थी कि उनका क्लीनिक भौरा कस्बे में है। बैतूल के सीएमएचओ डॉ सुरेश बौद्ध जाटव के द्वारा क्लीनिक का निरीक्षण करने पर क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन में आवेदक के भतीजे डॉ सागर पाटनकर का नाम शामिल करने के एवज में 1.5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई है। जिसमे से 50 हजार रुपए पूर्व में प्राप्त कर लिए हैं। आवेदक के अनुरोध पर 1 लाख से कम करके 50 हजार रुपए लेने को राजी हुआ है।

आवेदक डॉ महेश कुमार पाटनकर निवासी भौरा जिला बैतूल के द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को दि. 28/07/2023 को लिखित शिकायत की गई कि उनका क्लीनिक भौरा कस्बे में है। जिला बैतूल के सी एम एच ओ डॉ सुरेश बौद्ध जाटव के द्वारा क्लीनिक का निरीक्षण करने पर क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन में आवेदक के भतीजे डॉ सागर पाटनकर का नाम शामिल करने के एवज में 1.5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई है जिसमे से 50 हजार रुपए पूर्व में प्राप्त कर लिए हैं। आवेदक के अनुरोध पर 1 लाख से कम करके 50 हजार रुपए लेने को राजी हुआहै। जिसमें से 10 हजार रुपए दि 03 अगस्त को आवेदक के भतीजे डॉ सागर से सी एम एच ओ ऑफिस बैतूल में आरोपी ने प्राप्त कर लिए थे। शेष 40 हजार रुपए शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लेब सहायक राधा गोविंद शुक्ला को देने का बोला था। आवेदक की शिकायत का सत्यापन किया गया जो सही पाई गई। आज दि 10/08/2023 को लगभग 3 बजे अपरान्ह पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के निर्देशन में 12 सदस्यीय ट्रैप दल द्वारा शाहपुर जिला बैतूल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लेब सहायक राधा गोविंद शुक्ला को आवेदक के भतीजे डॉ सागर पाटनकर से 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपी सी एम एच ओ बैतूल डॉ सुरेश बौद्ध जाटव एवम अन्य के विरुद्ध अपराध धारा सदर का पंजीबद्ध कर कार्यवाही जारी है।



