बैतूल

Betul Samachar : नवनिर्वाचित विधायक हेमन्त खंडेलवाल का श्री माता मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत

Betul Samachar: Shri Mata Mandir Committee gave grand welcome to newly elected MLA Hemant Khandelwal.

Betul Samachar : नवनिर्वाचित विधायक हेमन्त खंडेलवाल का श्री माता मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Samachar : (बैतूल)। विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक हेमन्त खंडेलवाल विगत दिनों शंकर नगर स्थित प्राचीन श्री माता मंदिर पंहुचे, जहां उनका मंदिर समिति के अध्यक्ष डब्बू तलेड़ा ने श्रीफल एवं गमछा भेंट कर भव्य स्वागत किया। विधायक हेमन्त खंडेलवाल ने कहा आप सभी के इस प्यार को कभी भुला नहीं पाएंगे। उन्होंने नगर के विकास के लिए सब मिलकर काम करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि हेमन्त खंडेलवाल विधायक बनने के बाद पहली बार श्री माता मंदिर पंहुचे थे।

खबर ये भी हैं : Betul News : बाबू चौक पर हाई मास्ट लगाने की मांग

Betul Samachar : नवनिर्वाचित विधायक हेमन्त खंडेलवाल का श्री माता मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत

Betul Samachar : नवनिर्वाचित विधायक हेमन्त खंडेलवाल का श्री माता मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत

उनका स्वागत फूल माला पहनाकर किया जिसके बाद विधायक ने पूजा अर्चना की। विधायक हेमन्त खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा आपने मुझे इतने बहुमत से विजयी बनाया इसके लिए आपका आभारी रहूंगा। हम सब मिलकर विकास कार्यों के माध्यम से एक नया बैतूल बनाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष डब्बू तलेड़ा, संरक्षक नंदू मामा, संजय सोनी, पूरन साहू, सचिव बंटी मालवीय एवं अन्य सदस्य गण, शंकर नगर के वरिष्ठ बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे उपस्थित थे। सभी ने तिलक लगाकर नवनिर्वाचित विधायक का अभिवादन किया।

खबर ये भी हैं :  Betul Today Samachar : जिला स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं शल्य चिकित्सा (सर्जरी) शिविर 30 को 

WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button