बैतूल

Betul News : भैसदेही कांग्रेस में मची भगदड़़, आधा सैकडा से अधिक कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल

Betul News: Stampede broke out in Bhaisadehi Congress, more than half a hundred Congressmen joined BJP.

जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रत्याशी के समझ ली सदस्यता

Betul News : भैसदेही कांग्रेस में मची भगदड आधा सैकडा से अधिक कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल
Betul News : (बैतूल)।
भैसदेही विधानसभा के आठनेर ग्रामीण मंडल से जुडे आधा दर्जन गांवो के कांग्रेसी विचार धारा के समर्थक रहे आधा सैकडा से अधिक युवाओं ने भाजपा की रीति -नीति और गरीब कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावीत होकर पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह चौहान की उम्मीदवारी से उत्साहित होकर जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में पहुंचकर जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला और श्री चौहान के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली है।

खबर ये भी हैं: Betul Today News : मेरी आवाज ही पहचान है कार्यक्रम में गूंजे स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के नगमें

श्री शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओ को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में इनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि कंाग्रेस की जमीन अब खतम हो चुकी है। न उनके पास नेता बचे और न ही उनकी नीयत साफ है। भाजपा में राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित होकर क्षेत्र के युवा भाजपा से जुड रहे है। हमारे विशाल परिवार में राष्ट्रवादी युवाओ के स्वागत की समृद्व परंपरा है।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : पेसा एक्ट समिति का निर्णय: शराब बिक्री पर 10 हजार, सेवन करने पर 5 हजार का अर्थ दंड

भाजपा जो कहती है वह करती है। राम मंदिर की तिथी अब सबको पता है, धारा 370 हट चुकी है अब कांग्रेस मुक्त भारत की बात अगले चुनावो मे साकार होगी। युवाओं की भाजपा सदस्यता के अवसर पर भाजपा से भैसदेही विधानसभा के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के विजन को लेकर काम करती है।

खबर ये भी हैं: Betul Congress News : युवा कांग्रेस की मांग हुई पूरी, राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर लगी छतरी

पहले बेटीयों की चिंता भाजपा की सरकार ने की आज बहनों की चिंता भी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे है। लाडली बहनों को आर्थिक आत्मविश्वास मिला है। वहीं देश में नीति निर्धारण करने वाली नारी वंदन कानून बन चुका है। युवाओं के सपने साकार करने वाली भाजपा सरकार में सबका कल्याण प्राथमिकता में रहा है। कांग्रेस अब खत्म हो चुकी है। इसीलिए वो भाजपा की नकल करने में ही लगे रहते है।

खबर ये भी हैं: Jaya Kishori Motivation : जया किशोरी ने क्यों कहा सुंदरता के साथ पूरी जिंदगी अच्छी नहीं निकलती, बल्कि गुण काम आते हैं……

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालो में आठनेर ग्रामीण मंडल के ग्राम मोरूढााना के संजू उइके, नंदलाल सलामें, बामनराव आहाके, तूलाराम कुमरे, भीमराव धुर्वे, पलासपानी के उपसरपंच किशोर उइके, किशोर उइके, श्यामराव तूमडाम, गुणवंत इवने, बलीराम धुर्वे, गुरूदेव गंजाम छिंदवाड, अनिल उइके वन ग्राम छिंदवाड, लक्ष्मण नागवंशी सूकी, भागतव इवने खैरी, बाजीलाल धुर्वे, अजय पंदाम, गोटे इवने पानबेहडा, मौजी आहके पानबेहडा सहित आधा सैकडा कार्यकर्ता प्रमुख है।

खबर ये भी हैं: 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील टेकपुरे आठनेर ग्रामीण, दिनेश वागद्रे भैसदेही ग्रामीण, अनिल उइके भीमपुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष वासूदेव धोटे, देवीदास खाडे, रमेश राठौर, सुनील भलावी, कैलाश शिवहरे, सालकराम जितपुरे, बलदेव यादव, जुगल लहरपुरे, नागोराव झोड, मिथलेश लहरपुरे, आनंद धुर्वे, अनिल कवडे सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर ये भी हैं:  Betul Samachar : फोरलेन सड़क निर्माण के मुआवजे में परिक्षेत्र सहायक ने की हेरा फेरी

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button