Betul Ceime News : बैतूल जिले की भैसदेही तहसील के ग्राम बारामाचा में खेत में बुआई कर रहे एक किसान परिवार पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्याय की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बारामाचा निवासी किसान (पीड़ित) बिसोने ने बताया कि उसके पास गांव में 9 एकड़ कृषि भूमि है। दिनांक 13 जून 2025 को वह अपने परिवार के साथ खेत में बुआई का कार्य कर रहा था, तभी गांव के ही गुरूदास आठोले पिता बसंता आठोले, दिनेश आठोले पिता बसंता आठोले, सुष्मिता गुरूदास आठोले एवं दिलीप आठोले पिता बसंता आठोले मौके पर आ धमके और उसे बुआई करने से मना करने लगे। जब पीड़ित ने बताया कि यह खेत उसका खुद का है और वह उसी में बुआई कर रहा है, तो आरोपियों ने उसे मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर चारों ने मिलकर उसे लात-घूंसे और हाथों से पीटना शुरू कर दिया।

Read More : Betul Corruption : यथार्थ योद्धा की खबर का असर
Betul Crime News : लकड़ी के डंडों से किया हमला
मारपीट की यह घटना यहीं नहीं थमी, जब पीड़ित की पत्नी सरीता बिसोने, बहू पिंकी बिसोने, भतीजी नैना बिसोने, पुत्र विजय बिसोने और भतीजा अक्षय बिसोने बीच-बचाव के लिए आगे आए, तो आरोपियों ने उन पर भी लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित को दोनों हाथों और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं, वहीं उसकी बहू पिंकी को बाएं हाथ और पैर पर चोट लगी। भतीजी नैना के बाएं हाथ में गहरी चोट आई है, पुत्र विजय के सिर पर डंडे से वार किया गया और भतीजा अक्षय भी घायल हो गया। घटना स्थल पर जब आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान दौड़कर पहुंचे, तो चारों आरोपी वहां से भागते हुए यह धमकी दे गए कि “आज तो तू और तेरा परिवार बच गया, लेकिन यदि दोबारा इस खेत पर बुआई की तो जान से खत्म कर देंगे । घटना के बाद घायल परिवार के सदस्य थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों और पीड़ित परिवार का कहना है कि लगातार जमीन संबंधी विवाद बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस को ऐसे मामलों में तत्काल सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।
Betul Crime News : पुलिस जांच में जुटी
सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी ने पीड़ित की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। चिकित्सकीय परीक्षण के लिए घायलों को अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर प्रथम दृष्टा भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 296,भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 3(5),भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 115(2),भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 351(2) धारा में मामला पजिबद्ध कर लिया गया है।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



