Congress News : सेवादल का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न
Congress News: Seva Dal's district level worker's conference and one day workshop concluded

Congress News : (बैतूल)। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव के निर्देश पर रविवार 20 अगस्त को दोपहर में कांग्रेस सेवा दल का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन चक्कर रोड स्थित तंदूरी डिलाइट्स होटल में किया गया। सम्मेलन में विशेष रूप से सेवादल के महासचिव एवं बैतूल जिले के प्रभारी गोविंद व्यास बैतूल पहुंचे थे।इसके अलावा अतिथि के रूप में जिला शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा एवं ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे मौजूद रहे।
कार्यकर्ता सम्मेलन के संबंध में प्रकाश डालते हुए सेवादल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने बताया कि इस सम्मेलन में विशेष रूप से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के विचारों पर प्रकाश डाला गया। श्री मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि स्व. गांधी ने सेवादल को कांग्रेस की रीड की हड्डी बताया था। उन्होंने कहा कि सेवादल ही कांग्रेस का एक ऐसा संगठन है जिसके पदाधिकारी देश प्रेम एवं सेवा की भावनाओं से ओतप्रोत रहते हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि स्व.राजू गांधी की दूर दृष्टि का प्रमाण है कि आज भारत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।
श्री मिश्रा ने सेवादल कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आगामी 24 अगस्त को मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस सेवादल का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन भोपाल स्थित मानस भवन में होने जा रहा है। श्री मिश्रा ने बैतूल जिले के सेवादल कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 24 अगस्त को भोपाल पहुंचने की अपील की है। सम्मेलन की शुरुआत स्व.राजीव गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद सेवादल के संस्थापक के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कांग्रेस सेवा दल के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष जिला पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं, आमंत्रित अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवादल के प्रदेश सचिव एवं बैतूल जिले के प्रभारी गोविंद व्यास ने कहा कि आगामी समय में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने सेवा दल के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि सेवादल चुनाव में अपनी बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहे। श्री व्यास ने कहा कि सेवा दल के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर अपनी जिम्मेदारी उठाने को तैयार है। आगामी चुनाव में कमलनाथ जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लानी है। श्री व्यास ने कहा कि सेवा दल के माध्यम से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कांग्रेस के हाथ मजबूत होंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल एक अनुशासित संगठन है।
बैतूल जिले में कांग्रेस सेवा दल का संगठन बूथ स्तर तक बना हुआ है। सेवादल संगठन के माध्यम से आगामी चुनाव में निश्चित ही बैतूल जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी की विजय होगी एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि बैतूल जिले में कांग्रेस सेवादल संगठन ने कोविड महामारी के समय जब घर से निकलना मुश्किल था, जब भी सेवादल संगठन ने आगे आकर काम किया।

जब गौ माता में लंपी नामक वायरस बीमारी हुई थी, जब भी जिला सेवा दल संगठन में गौ माता की टीका लगवाने का कार्य किया। जिला सेवा दल संगठन ने शिक्षा ज्योति यात्रा निकालकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। स्व.राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए देश में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत की थी जो कि आज करोड़ों लोगों के रोजगार का जरिया बन चुका है।
कार्यकर्ताओं को किया जा रहा प्रशिक्षित (Congress News)




