बैतूल

Betul Today News : अग्रसेन महाराज योग केन्द्र के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

Betul Today News: More than 250 students of Agrasen Maharaj Yoga Center did collective Surya Namaskar.

Betul Today News : अग्रसेन महाराज योग केन्द्र के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। स्वामी विवेकानद जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन महाराज योग केन्द्र विनोबा नगर में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पं.सुखदेव शर्मा, लोहिया वार्ड पार्षद सोमती बाई धुर्वे एवं श्री अग्रसेन ग्रुप के डायरेक्टर अनिल राठौर, डॉ.ओपी राठौर, माला राठौर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्पाहार अर्पण कर किया गया।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : सिलपटी में होगा 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञBetul Today News : अग्रसेन महाराज योग केन्द्र के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कारBetul Today News : अग्रसेन महाराज योग केन्द्र के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

कार्यक्रम में अग्रसेन ग्रुप की पांचों संस्था के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि समेत लगाभग 250 से अधिक विद्यार्थियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार कर राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े हर्ष के साथ मनाया। कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में मुख्य अतिथि पं.सुखदेव शर्मा ने अपने उद्बोधन में यह संदेश दिया कि हमें नित्य योगाभ्यास करना चाहिए, प्रतिदिन योग करने से मनुष्य का शारीरिक मानसिक और अध्यात्मिक विकास होता है। एक स्वस्थ युवा पीड़ी का निर्माण होता है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : निखिल जसूजा ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा -1Betul Today News : अग्रसेन महाराज योग केन्द्र के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

Betul Today News : अग्रसेन महाराज योग केन्द्र के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

इसी कड़ी में संस्था के डायरेक्टर अनिल राठौर ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि योग समस्त शारीरिक एवं मानसिक विकारो का निदान हैं, योग ही स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी का एक वाक्य अवश्य ही देश के सभी युवाओं को अपने जीवन में धारण करना चाहिए और वह वाक्य है उठो जागो आगे बढ़ो और तब तक ना रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए और इसी को अपना आदर्श वाक्य बनाकर देश के युवाओं को मजबूत राष्ट्र बनाने में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के अन्त में संस्था के योग गुरु रोशनलाल मौखेड़े ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकम का समापन किया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button