Chhindwara News : मोदी जी के नेतृत्व में ही देश विकसित होगा : बंटी साहू.
Chhindwara Nees : The country will develop only under the leadership of Modi ji: Bunty Sahu.
Chhindwara News : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विकासशील देश की दहलीज़ लांघकर विकसित देशों की अग्रणी पंक्ति में शामिल होने की कगार पर है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में कही। गुरुवार को यह यात्रा ग्राम पंचायत बीसापुर और थांवरी कलां पहुंची थी। यात्रा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विवेक बंटी साहू ने कहा कि पहले कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी की दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत को लेकर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है की भारत को विश्वगुरु बनाना है।भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने लंबे समय तक कांग्रेस पर विश्वास किया लेकिन कांग्रेस ने देश को सिर्फ घोटाला और भ्रष्टाचार ही दिया।कांग्रेस के भ्रष्टाचार और अनाचार के अंधेरे से मुक्त करने के लिए देश को श्री मोदी के रूप में आशा की एक किरण नजर आई और जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाया। देश की जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत की संकल्पना के साथ काम शुरू किया। मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद जनकल्याण के लिए क्रांतिकारी निर्णय लिए। समाज के हर वर्ग के कल्याण का मसौदा तैयार कर उनके विकास का खाका खींचा और विकास को धरातल पर साकार कर हर वर्ग तक उनका लाभ पहुंचाया। बंटी साहू ने कहा की स्वस्थ नागरिक, स्वस्थ जनता के नारे को साकार करते हुए मोदी सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य कल्याण की योजना तैयार की। आज आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब वर्ग के लोगों का 5 लाख तक का इलाज मुफ्त कराया जा सकता है। देश में 13 करोड़ पक्के शौचालय का निर्माण, उज्ज्वला गैस के 9 करोड़ कनेक्शन सहित अन्य योजनाओं का लाभ देकर महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। गरीब वर्ग, युवा वर्ग सहित समाज के हर वर्ग की चिंता सरकार कर रही है। कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष संजय पटेल और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के ज़िला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी ने भी संबोधित किया।विकसित भारत की शपथ कार्यक्रम के उपरांत सभी को भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने विकसित भारत की शपथ दिलाई। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को चेक वितरित किए गए। वहीं प्रतिभावान बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विलास घोंगे, जनपद सदस्य चैतराम अमृते,सरपंच वेद सिसोदिया, गगन घटकारे, विपिन कराड़े, सतीश साहू, मनोहर शिवहरे, जीवनलाल खुदरेजिया, राम भरोसे महाराज, नन्हे कसार, मनीष साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



