Animal Cruelty Betul: बैतूल में युवक ने स्वान को बेरहमी से पीटा, फिर जलाया,एफआईआर दर्ज
Animal Cruelty Betul: In Betul, a young man brutally beat a dog, then burnt it, FIR registered
Animal Cruelty Betul: बैतूल जिले में एक मामला सामने आया जिसमे एक निर्दयी व्यक्ति द्वारा अमानवीय कृत्य किया। जिसने एक स्ट्रीट स्वान को पटक पटक कर मार डाला। फिर उसे माचना नदी के पास ले जा कर जला दिया। जिसके बाद पुलिस ने मोके पर पहुंच कर पंचनामा बनाया।

जिले में जानवरों के साथ लगातार अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। यह मामला बैतूल के रामनगर क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक स्वान (कुत्ता) को बेहरमी से मारते नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पशु प्रेमी रिपोर्ट करवाने गंज थाने पहुंचे।
- यह भी पढ़ें: Water Crisis Betul: यहां जल को तरसता जीवन
Animal Cruelty Betul: पशु प्रेमी ने करवाई शिकायत
शिक़ायतकर्ता वर्षा पवार ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कुत्ते की बॉडी भी बारामद करवाई। डॉक्टर द्वार जांच के बाद एफआईआर भी दर्ज हुई। शिक़ायत कर्ता ने बताया कि आरोपी रामनगर निवासी हयात अली नाम का युवक हैं।

Animal Cruelty Betul: संयुक्त करवाई
पशु प्रेमियो और नागरिको की मदद से अरोपी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज हुई है। आदिल खान ने भी इस मामले में सहयोग दिया है। अब देखना यह है कि सरकार और प्रशासन आरोपी के खिलाफ क्या कार्यवाही करते हैं और जानवरों के साथ अत्याचार रोकने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



