बैतूल

Betul Samachar : कलार समाज बैतूल की बैठक संपन्न, 10 फिट की भगवान सहस्त्रबाहु की गन मेटल की प्रतिमा होगी स्थापित

Betul Samachar: Meeting of Kalar Samaj Betul completed, 10 feet gun metal statue of Lord Sahastrabahu will be installed

Betul Samachar : कलार समाज बैतूल की बैठक संपन्न, 10 फिट की भगवान सहस्त्रबाहु की गन मेटल की प्रतिमा होगी स्थापित

Betul Samachar : (बैतूल)। क्लास समाज नगर बैतूल की बृहद बैठक समाज के मंगल भवन टिकरी बैतूल में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु का पूजन कर किया गया। बैठक जुगल किशोर मालवीय, केके मालवीय, नेमीचंद मालवीय, पंकज राय ,अशीष मालवीय, संतोष मालवीय, डॉ.दीपक जायसवाल ,भवानी मालवीय के आतिथ्य में और अध्यक्ष तपन मालवीय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गन मेटल की भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा स्थापित किया जाएगी। जिसकी ऊंचाई 10 फीट एवं गुणवत्ता बहुत अच्छी हो। साथ ही मूर्ति स्थापना के लिए जिले के सामाजिक बंधुओ से आर्थिक सहयोग राशि लेने का निर्णय किया गया।

Betul Samachar : कलार समाज बैतूल की बैठक संपन्न, 10 फिट की भगवान सहस्त्रबाहु की गन मेटल की प्रतिमा होगी स्थापितप्रतिमा के लिए तपन मालवीय द्वारा 51000 की राशि एवं नंदकिशोर मेसरे (नंदू मामा) के द्वारा 31000 रुपए देने की घोषणा की गई। दिवंगत हुए स्वजातीय  बधुंओ की स्मृति में समाज के मंगल भवन में उनके छायाचित्र लगाने हेतु कार्यकारी जिला अध्यक्ष केके मालवीय द्वारा उनके पिताजी स्वर्गीय सीताराम मालवीय की स्मृति में 11000 रुपए एवं प्रवीण (पम्मा) बिहारे  के द्वारा उनके ससुर स्व.मनमोहन मालवीय की स्मृति में 11000 रूपए एवं तपन मालवीय के द्वारा उनकी सास स्वर्गीय श्रीमती उषा मनमोहन मालवीय की स्मृति में 11000 रूपए  की राशि  प्रदान की गई।

अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में मूर्ति स्थापना के लिए तन मन धन से सहयोग करने की अपील की। प्रति माह सामाजिक बैठक करने का निर्णय लिया गया। सभी ने नई कार्यकारिणी की प्रशंसा करते हुए जिला स्तर पर उपयुक्त राशि का संग्रहण करने की बात कही। साथ ही महिलाओं की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र कुमार राय को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। आगामी सितंबर की बैठक जुगल किशोर मालवीय के यहां रखी जाने का निर्णय हुआ। बैठक का संचालन सचिव मनोज मालवीय ने एवं आभार भवानी मालवीय ने व्यक्त किया।

बैठक में यह थे मौजूद

बैठक में संतोष माचीवार, शैलेंद्र बिहारिया, राजेश आर्य, नितिन आर्य, अशीष मालवीय, शैलेंद्र आर्य, कमलेश बिहारिया, सुरेश मालवीय, संतोष मालवीय, नकुल मालवीय, रमेश मालवीय, निखिल राय, डीके राय, सुरेश मालवीय, राकेश आर्य, राजेश आर्य, दीप मालवीय, समरथ लाल मालवीय,निमिष मालवीय, आदित्य मालवीय, अविनाश मालवीय, संतोष राय, पंकज मालवीय, राहुल राय आदि उपस्थित थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button