Chhindwara Today News : खापानियर में छात्रों को उपहार में स्वेटर, जूते- मोजे, पेन कापी, पानी की बोतल का किया वितरण
Chhindwara Today News : Sweaters, shoes-socks, pen copies and water bottles were distributed as gifts to students in Khapanier.
उपहार पाकर खापानियर के बच्चों के चेहरे खिल उठे (Chhindwara Today News)

| WHATSAPP GROUP |
|
Chhindwara Today News : उपहार योजना के अंतर्गत मोहखेड़ विकासखंड की प्राथमिक शाला खापानियरराजेगांव के समस्त छात्रों को उपहार योजना के अंतर्गत स्वेटर, पानी की बोतल, जूते, मोजे, पेन कॉपियो का वितरण किया गया, उक्त कार्यक्रम में लखन डोंगरे पूर्व मंडल अध्यक्ष,चारगांव सरपंच रामभरोस डिगरसे, संकुल प्राचार्य श्रीमती शारदा इवनाती, जनपद शिक्षा केंद्र से विकासखंड अकादमिक समन्वयक अरविंद भट्ट एवं मनोज कोलारे, जनशिक्षक सुनील मर्सकोले एवं विनोद माहोरे, साक्षरता समन्वयक संतोष डोंगरे हस्ते विद्यालय के समस्त छात्रों को उपहार वितरण किया गया। (Chhindwara Today News)
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : महिला सेवादल ने स्थापना दिवस पर आदिवासी वर्गों का किया सम्मान
Chhindwara News : खापानियर में छात्रों को उपहार में स्वेटर, जूते- मोजे, पेन कापी, पानी की बोतल का किया वितरण
कार्यक्रम का संचालन चंद्रभान भादे के द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठक राजेश गनूरकर के द्वारा किया गया। उपहार योजना अंतर्गत बच्चों को विभिन्न प्रकार की उपहार की सामग्री विगत 5 वर्षों से वितरित की जा रही है पूर्व में इस विद्यालय को विद्यालय के पूर्व छात्र धर्मेंद्र देशमुख के द्वारा कंप्यूटर एवं प्रिंटर भी प्रदाय किए गए हैं उक्त विद्यालय में दर्ज संख्या को बढ़ाने के लिए शिक्षकों द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम में ग्राम के युवा संतोष देशमुख,वामनराव घाघरे,उमेश देशमुख शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रभाकर भूषानकर का विशेष योगदान रहा। मुख्य रूप शिक्षक संवर्ग से टंटूलाल बघेल, राजेश मेघे ,नम्रता दीन,सुरेश साहू,मारुति राव डिगरसे, सावित्री धुर्वे,अनीता बारस्कर ,रमेश टांडेकर मोतीराम पवार उपस्थित रहे। (Chhindwara Today News)
खबर ये भी हैं : Chhindwara Today News : टीचर्स वेलफेयर सोसायटी ने तीन स्कूलों को स्वेटर वितरित की



