बैतूल

Betul News: जोधपुर में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में एनएसयूआई ने फूंका एबीवीपी का पुतला

Betul News: NSUI burnt effigy of ABVP in protest against rape incident in Jodhpur

जिला अध्यक्ष जैद खान के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जेएच कॉलेज के सामने किया प्रदर्शन Betul News: जोधपुर में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में एनएसयूआई ने फूंका एबीवीपी का पुतला

Betul News: (बैतूल)। राजस्थान में जोधपुर जिले की जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में दलित नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में शनिवार 22 जुलाई को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान के नेतृत्व में जेएच कॉलेज के सामने एबीवीपी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

जिला अध्यक्ष जैद खान ने बताया कि राजस्थान के जोधपुर जिले में तीन युवकों द्वारा दलित युवती के साथ जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों के एबीवीपी से संबंध बताए जा रहे हैं, जिसके विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और एबीवीपी का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा दलित युवती के साथ जो दुष्कर्म की घटना की गई है, वो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

Betul News: जोधपुर में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में एनएसयूआई ने फूंका एबीवीपी का पुतलाएबीवीपी के इस घृणित कृत्य से ऐसा लगता है कि एबीवीपी छात्रों की दुश्मन बन चुकी है। छात्र नेता नितिन विश्वास ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं के इस कृत्य की एनएसयूआई कड़ी भर्त्सना करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे दुराचारियों को फांसी की सजा होना चाहिए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई कार्यकर्ता अविनाश ठाकुर, निलेश धुर्वे, राहुल मालवीय, रामकुमार नागवंशी, अमन खान, अमन पवार, राजकुमार पांडे, जुनैद अली, आशीष गंजाम, आदर्श टेकाम, देवेश राने, सितारा नागवंशी, किरण धुर्वे, शिवानी आरसे, स्नेहा धुर्वे, शीतल कुमरे, मुस्कान विश्वकर्मा, आयुषी खाडे, कृतिका बेले, कोमल गावंडे, सहित बड़ी संख्या में छात्र संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button