बिज़नेस

Petrol Pump Fraud : पेट्रोल पंप वाले लगा रहे ग्राहकों को चूना, ठगी से कैसे बचें जान लें तरीका

Petrol Pump Fraud: Petrol pump people are duping customers, how to avoid fraud, know the method

Petrol Pump Fraud : पेट्रोल पंप वाले लगा रहे ग्राहकों को चूना, ठगी से कैसे बचें जान लें तरीका
Petrol Pump Fraud : पेट्रोल पंप वाले लगा रहे ग्राहकों को चूना, ठगी से कैसे बचें जान लें तरीका
File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Petrol Pump Fraud : पेट्रोल पंप पर अपने मोटर वाहन में पेट्रोल-डीजल भरवाते समय आपके मन में कभी न कभी यह सवाल जरूर आया होगा कि क्या आपके वाहन में पूरी मात्रा में फ्यूल डाला गया है या फिर आपके साथ कोई चलाकी की गई है। ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं, जिनमें पेट्रोल पंप कर्मियों पर आरोप लगे हैं कि वह पेट्रोल-डीजल देने में ठगी करते हैं। दरअसल, पेट्रोल पंप पर मशीन के जरिए फ्यूल दिया जाता है, ऐसे में ग्राहकों को सिर्फ इसी बात से संतुष्ट होना पड़ता है कि मशीन में जो रीडिंग दिखा रही होगी, उतना ही फ्यूल मिला है। इसी का फायदा कई बार पेट्रोल कर्मी उठा लेते हैं और ग्राहकों के साथ ठगी कर लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि पेट्रोल पंप पर आपसे कैसे ठगी होती है और इसके बचने के क्या तरीके है? (Petrol Pump Fraud)

खबर ये भी हैं : OnePlus 12 : धांसू फीचर्स के साथ कल लॉन्च होगा OnePlus 12 स्‍मार्टफोन, जानें क्‍या होगा खास

Density मीटर पर जरूर रखें नजर (Petrol Pump Fraud)

ग्राहकों के साथ होने वाली ठगी का खेल पेट्रोल की शुद्धता से जुड़ा हुआ है। आपको फ्यूल मीटर दिखाई देता है कि कितनी मात्रा में पेट्रोल भरा गया है और कितने रुपए का पेट्रोल भरा गया है। इसके अलावा एक स्क्रीन मीटर पर डेंसिटी की भी होती है जो फ्यूल की शुद्धता को बताती है। इससे भी आप पेट्रोल और डीजल में होने वाली ठगी का पता लगा सकते हैं।

खबर ये भी हैं : GK Questions : भारत का ऐसा कौन-सा राज्य है, जहां पर सबसे ज्यादा सोना पाया जाता है?…

इस तरह होता है फ्रॉड (Petrol Pump Fraud)

पेट्रोल पंप पर डेंसिटी में छेड़छाड़ करके आप से ठगी की जाती है। डेंसिटी को साफ शब्दों में समझें तो ये घनत्व को दर्शाता है। किसी पदार्थ के गाढ़ेपन को आप उसकी डेंसिटी कह सकते हैं। जब निश्चित मात्रा में तत्वों को मिलाकर उसका कोई प्रोडक्ट तैयार किया जाता है। इसमें थोड़ा सा भी ऊपर नीचे होने पर समझ सकते हैं कि मिलावट की गई है। पेट्रोल की डेंसिटी 730 से 800 किलोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होती है। इसके अलावा डीजल के लिए 830 से 900 किलोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होती है। इनमें थोड़ा सा भी ऊपर नीचे होने पर आप इसकी मिलावट का पता लगा सकते हैं। (Petrol Pump Fraud)

खबर ये भी हैं : UPSC Recruitment 2023 : UPSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, 14 दिसंबर तक करें आवेदन, चेक करें डीटेल

जंप ट्रिक से धोखा (Petrol Pump Fraud)

पेट्रोल पंप डेंसिटी के अलावा जंप ट्रिक से भी पेट्रोल कर्मचारी लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। आप जब भी मीटर देखे तो उसमें दिखाई देगा की 0 से सीधा मीटर 5-6 रुपये पर चला जाता है, बीच का 2-3-4 दिखाई नहीं देता है। बस यहीं हो जाता है आपके साथ खेल, क्योंकि मीटर जीरो से स्टार्ट होने के बाद चरणबद्ध तरीके से 1-2-3 रुपये के अनुसार बढ़ना चाहिए।

Instant Geyser : क्‍या अंतर है साधारण Geyser और इंस्टेंट गीजर में, क्यों सर्दियों में बढ़ जाती है इनकी डिमांड -1

यहाँ रखें नजर (Petrol Pump Fraud)

इसके अलावा जब भी आप फ्यूल भरवाने जाए तो पाइप की नोजल पर भी जरूर ध्यान रखें। पेट्रोल पंप पर नोजल ऑटो कट होने के बजाय मैन्युअल कट होती है तो कर्मचारी से बीच में रोक कर ही प्रेशर को कम कर देता है। ऐसे में पेट्रोल या डीजल की मात्रा पर असर होता है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो इसकी शिकायत आप टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कर सकते है। ऐसे में जाँच होने पर गड़बड़ी मिलती है तो पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द हो सकता है। (Petrol Pump Fraud)

मार्केट में तहलका मचाने आ रही Honda Activa Electric Scooter, 280KM की रेंज के साथ, जाने पूरी डिटेल्‍स….

File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button