OnePlus 12 : धांसू फीचर्स के साथ कल लॉन्च होगा OnePlus 12 स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास
OnePlus 12: OnePlus 12 smartphone will be launched tomorrow with cool features, know what will be special
OnePlus 12 : धांसू फीचर्स के साथ कल लॉन्च होगा OnePlus 12 स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास
|
OnePlus 12 : OnePlus 5 दिसंबर 2023 को फ्लैगशिप OnePlus 12 सीरीज लॉन्च करने वाला है। अब तक कंपनी ने पहले ही स्मार्टफोन के डिजाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। अब, वनप्लस के प्रेसिडेंट Li Jie ने डिवाइस की नई फोटोज साझा की है, जिसमें फोन रियल डिजाइन में नजर आता है। साथ ही वीबो यूजर ने फोन के लाइव शॉट्स भी साझा किए हैं। हालांकि, इन में से किसी भी मॉडल की रैम और स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा नहीं हुआ है। आइए आगामी वनप्लस स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं। (OnePlus 12)
खबर ये भी हैं : IRCTC New Year Tour Package: सस्ते में विदेश में मनाएं नए साल का जश्न, IRCTC देगा 5 दिन तक खाना – पीना, रहना सब कुछ रहेगा फ्री
स्पेसिफिकेशंस (OnePlus 12)
कंपनी की तरफ से जारी किए गए स्पेसिफिकेशंस के मुताबिक, इसमें IP65 रेटिंग, USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट मिलेगा। इसे भारत समेत कल यानी 5 दिसंबर को कई देशों में लॉन्च किया जा है।
OnePlus 12 का डिजाइन
नई फोटो में OnePlus 12 के व्हाइट और ग्रीन दोनों वेरिएंट के डिजाइन का पता चला है। OnePlus 12 पिछले साल के OnePlus 11 जैसा दिखता है, लेकिन कुछ अंतर हैं। फोन के रियर में कैमरा मॉड्यूल और एलईडी फ्लैश थोड़ा नीचे की ओर मौजूद है। कैमरा आईलैंड में फुल ब्रांडिंग के बजाय हैसलब्लैड के लिए एक “H” लोगो है, इसमें पहली बार एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है और एलईडी फ्लैश को मॉड्यूल से बाहर रखा गया है। फोन के फ्रंट में स्लिम बेजेल्स और एक रिपोजिशन्ड पंच-होल वाला डिस्प्ले है जो अब कैंटर्ड हो गया है। इसके अलावा इसमें स्लिम बेजेल्स और ज्यादा ऑस्पेक्ट रेशियो है। अन्य बदलावों में टॉप पर एक आईआर ब्लास्टर है और अलर्ट स्लाइडर को दाईं से बाईं रखा गया है।
खबर ये भी हैं : King Cobra video : ठंड में सूर्य का दीदार करने मिट्टी के टीले पर सीधा खड़ा हो गया 25 फीट का कोबरा, देखने वालों के उड़ गए तोते – 1
Camera and Battery (OnePlus 12)
अगर आप एक फोटोग्राफी लवर हैं तो बता दें इस स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का, अल्ट्रा वाइड कैमरा 48 मेगापिक्सल का और टेलीफ़ोटो लेंस 64 मेगापिक्सल का हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का शूटर दिया जा सकता है। OnePlus 12 मे कंपनी 5,000mAh की बैटरी दे सकती है और यह फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेगा। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन का डिजाइन अभी भी काफी हद तक OnePlus 11 जैसा ही हो सकता है और इसमें आपको ब्लैक, वाइट और ग्रीन का ऑप्शन देखने को मिलने वाला है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : पूर्व कैबिनेट मंत्री पांसे ने फिल्म जंगल सत्याग्रह में की वॉइस डबिंग

फीचर्स (OnePlus 12)
OnePlus के इस स्मार्टफोन में कंपनी ने इंडस्ट्री का पहला 9140mm² वेपर चैंबर दिया गया है। यह वेपर चैम्बर 38,547mm² एरिया को कवर कर सकता है। टेक्नोलॉजी यहीं पर खत्म नहीं हो जाती है इस स्मार्टफोन में दुनिया का पहला इंटीग्रेटेड डुअल-साइकल हीट डिसिपेशन सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया है। केवल यहीं नहीं इस स्मार्टफोन में आपको अल्ट्रा-थिन अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर फीचर भी दिया जा रहा है। इस फीचर की वजह से स्मार्टफोन को अनलॉक करना ना सिर्फ आसान जाएगा बल्कि यह प्रोसेस भी अन्य ऑप्शंस की तुलना में फास्ट हो जाएगी।
खबर ये भी हैं : UPSC Recruitment 2023 : UPSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, 14 दिसंबर तक करें आवेदन, चेक करें डीटेल
|




