बैतूल

Betul Samachar : कोरोना काल मे जब लाडली बहना मुसीबत में थी तब सिलेंडर १२०० में था, अब शिवराज भैया मुसीबत में है तो सिलेंडर ४५० में है: कैलाश पटेल

Betul Samachar: During the Corona period, when dear sister was in trouble, the cylinder was in 1200, now when Shivraj bhaiya is in trouble, the cylinder is in 450: Kailash Patel.

Betul Samachar : कोरोना काल मे जब लाडली बहना मुसीबत में थी तब सिलेंडर १२०० में था, अब शिवराज भैया मुसीबत में है तो सिलेंडर ४५० में है: कैलाश पटेल
Betul Samachar : (बैतूल)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश पटेल ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में १८ साल से भाजपा की सरकार है। भाजपा बताएं इन १८ साल में लाडली बहना की याद क्यों नहीं आई जब लाडली बहना  कोरोना काल में मुसीबत में थी ,तब रसोई गैस सिलेंडर की कीमत लगभग १२०० रुपये थी। अब शिवराज भैया मुसीबत में है तो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ४५० रुपये है। श्री पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा मौका परस्त पार्टी है जब मुसीबत में आती है तो आपको बहलाने फुसलाने के लिए कुछ भी करने लगती है।

खबर ये भी हैं : Betul BJP News : भाजपा सरकारो ने महिलाओ को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह-रश्मि साहू, लाड़ली बहना से मिली समृद्धि और सम्मान

श्री पटेल ने कहा कि आपका एक वोट बहुत मायने रखता है इसकी कीमत समझने पड़ेगी भाजपा सरकार ने १८ साल में कुछ नही किया और चुनाव में उनके पास कुछ बताने के लिए नहीं है। श्री पटेल ने कहा कि बैतूल विधानसभा के कांग्रेस के लोकप्रिय युवा प्रत्याशी निलय डागा जिन्होंने कोरोना कल में अपनी जान की चिंता नहीं की और अपने क्षेत्र की जनता के लिए उन्होंने सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जिससे आक्सीजन की कमी से किसी की जान ना जाये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहरा में एंबुलेंस और कोरोना काल मे इलाज करने के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए पीपीई किट उपलब्ध करवाई।

खबर ये भी हैं : Betul News : बीजासनी मंदिर में मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव, अन्नकूट पर होगा विशाल भंडारा 

श्री पटेल ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त पूर्ति नहीं कर पा रही थी तब निलय डागा ने जिला अस्पताल बैतूल को १०० से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए थे और उनकी रिफिलिंग कराने की भी जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि भाजपा के लोग मौका परस्त होते हैं। जिन्होंने कभी आपके हाथ नही जोड़े अब इन्हें आपकी जरूरत है तो आपके सामने हाथ जोड़ने लगे हैं। यह भी याद रखना  इनका मौका पूरा हो जाता है तो यह पीछे पलट कर नहीं देखते हैं। श्री पटेल ने मतदाताओं से अपील की है कि मौका है इसलिए नेता नहीं बेटा चुनना है और निलय डागा को विजयी बनाना है।

खबर ये भी हैं : Husband Wife Jokes : पति: नींद नहीं आ रही, पत्नी: किचन में बर्तन पड़े है, वही धो डालो…

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button