बैतूल

Betul News : नवनिर्वाचित भाजपा विधायक गंगा उइके ने जीत के बाद विजय जुलूस में मतदाताओं का किया धन्यवाद

Betul News: Newly elected BJP MLA Ganga Uike thanked the voters in the victory procession after the victory.

Betul News : नवनिर्वाचित भाजपा विधायक गंगा उइके ने जीत के बाद विजय जुलूस में मतदाताओं का किया धन्यवाद
Betul News : नवनिर्वाचित भाजपा विधायक गंगा उइके ने जीत के बाद विजय जुलूस में मतदाताओं का किया धन्यवाद
File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके की जीत के बाद ग्राम चोपना में भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती गंगा उइके ने मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। जीत के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास छा गया। नगर में जोरदार आतिशबाजी और रंग गुलाल के साथ पुष्प वर्षा ने एक साथ दीपावली और होली मना दी। जुलूस का विभिन्न स्थानों पर मंचों से भव्य स्वागत कर श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके को नगरवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : पीएचसी डाबरी, पाढर एवं सीएचसी घोड़ाडोंगरी में जल्द होगी डॉक्टरों की नियुक्ति

Betul News : नवनिर्वाचित भाजपा विधायक गंगा उइके ने जीत के बाद विजय जुलूस में मतदाताओं का किया धन्यवाद
Betul News : नवनिर्वाचित भाजपा विधायक गंगा उइके ने जीत के बाद विजय जुलूस में मतदाताओं का किया धन्यवाद

Betul News : नवनिर्वाचित भाजपा विधायक गंगा उइके ने जीत के बाद विजय जुलूस में मतदाताओं का किया धन्यवाद

विजय एवं धन्यवाद जुलूस हीरापुर से शुरू होकर पूंजी रोड, चोपना 1, चोपना 2, चोपना 3, दुर्गापुर, बादलपुर, डेरी ढाणा, फूलबाड़ीया, हॉस्पिटल चौक, डाबाढाणा, शक्तिगढ़ ग्राम पहुंच कर जुलूस का समापन हुआ। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए रंग गुलाल उड़ा कर खुशी का इजहार किया। जुलूस के दौरान श्रीमती गंगा उइके खुली जीप में सवार होकर मतदाताओं का अभिवादन करती रही। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जीप पर सवार रहे। नगर में जगह-जगह पर जुलूस का भव्य स्वागत किया।

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : ‘समूदाय को नेतृत्व करने दो’, एड्स जागरूकता पर कार्यक्रम संपन्न

Betul News : नवनिर्वाचित भाजपा विधायक गंगा उइके ने जीत के बाद विजय जुलूस में मतदाताओं का किया धन्यवाद

जुलूस में भाजपा के जिला व मण्डल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्तागण एवं आमजन शामिल हुए। विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड जीत के बाद नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जीत है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में हमने जीत का परचम लहराया है। क्षेत्रवासियों ने मुझे जो समर्थन दिया है, उससे मेरा दायित्व और अधिक बढ़ गया है। मैं विश्वास दिलाती हूं कि जिस भरोसे के साथ जिताया है, उस भरोसे को पूर्ण करूंगी।

खबर ये भी हैं :  Saas Bahu Jokes : बहू – मां जी कल रात मेरा उनसे झगड़ा हो गया, सास – कोई बात नहीं, ये तो हर पति…

File:WhatsApp logo-color-vertical.svg - Wikimedia Commons  WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button