Betul Today News : वन परिक्षेत्रों के 8 ग्रामों में लगाए 37 सोलर स्ट्रीट लाइट
Betul Today News: 37 solar street lights installed in 8 villages of forest areas
मंदिरों के विभिन्न प्रकार के पौधों का किया रोपण, दक्षिण वन मंडल ने की पहल

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। दक्षिण मनमंडल द्वारा वन परिक्षेत्रों के 8 ग्रामों में विशेष अभियान चलाते हुए 37 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए गए है। वहीं इन क्षेत्रों के मंदिरों के आसपास विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। वन विभाग द्वारा की गई इस पहल से एक ओर जहां 8 ग्राम दूधिया रोशनी से रोशन हुए हैं, वहीं धार्मिक स्थलों की भी सुंदरता बढ़ गई है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर डीएफओ विजयानन्तम टीआर. के मार्गदर्शन में दक्षिण बैतूल (सा.) वनमंडल अंतर्गत परिक्षेत्र अधिकारियों द्वारा वनमंडल के विभिन्न परिक्षेत्रों के 8 ग्रामों में 37 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। ग्रामवासियों के साथ मिलकर गांव में स्थित विभिन्न मंदिरों के पास तुलसी, बेल, आम, जाम और विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा की शपथ भी ली गई।
खबर ये भी हैं : Betul News : लायंस क्लब महक ने 4 ग्रामों में पहुंचकर किया कंबलो का वितरण
इन ग्रामों को मिली स्ट्रीट लाइट की सौगात (Betul Today News)
गावं में सोलर स्ट्रीट लाईट लगने पर ग्रामवासियों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की एवं वन विभाग के प्रति आभार प्रकट किया। परिक्षेत्र अधिकारियों द्वारा ग्रामवासियों के साथ सोलर स्ट्रीट लाईट का शुभारंभ किया गया। आमला परिक्षेत्र के ग्राम लादी में 5 सोलर स्ट्रीट लाईट, आठनेर परिक्षेत्र के ग्राम कुन्दा एवं कुण्ड में 5-5 सोलर स्ट्रीट लाईट, भैंसदेही परिक्षेत्र के ग्राम कुकरू एवं लोकलदरी में 4-4 सोलर स्ट्रीट लाईट एवं सावलमेंढा परिक्षेत्र के ग्राम जनोना में 4 एवं पाटाखेड़ा में 5 सोलर लाईट लगवाई गई, जिससे ग्राम विकास, रात्रि में आवागमन, महिला सुरक्षा, गांव में चोरी इत्यादि की समस्याओं से निजात मिलेगी।
खबर ये भी हैं : Betul News : सौगन्ध राम की खाते है भारत को भव्य बनाएगें – शर्मा




