टेक न्यूज़

Lenovo Laptop : Lenovo ने लॉन्‍च किया 2 इन 1 लैपटॉप, अब एक साथ मिलेगा विंडोज और एंड्रॉयड का मजा, जानें फीचर्स

Lenovo Laptop: Lenovo launches 2 in 1 laptop, now you will enjoy Windows and Android together, know the features

Lenovo Laptop :  Lenovo ने लॉन्‍च किया 2 इन 1 लैपटॉप, अब एक साथ मिलेगा विंडोज और एंड्रॉयड का मजा, जानें फीचर्स

WHATSAPP GROUP
Join Now

Lenovo Laptop : कंप्यूटर और लैपटॉप बनाने वाली कंपनी Lenovo अपने फैंस के लिए बड़ा तोहफा लेकर आई है। दरअसल, कंपनी ने एक ऐसा 2-in-1 लैपटॉप पेश किया है, जो एंड्रॉइड और विंडोज दोनों पर काम करता है। यह अब तक का सबसे बेहतरीन लैपटॉप माना जा रहा है। आइए आपको इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं। लेनोवो ने ThinkBook Plus Gen 5 Hybrid नाम का डिवाइस पेश किया है। यह टू इन वन लैपटॉप है। यह विंडोज लैपटॉप भी है और एंड्रॉइड टैबलेट भी। आप इसे अपनी सहूलियत के मुताबिक इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे लैपटॉप मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं और जब चाहें तब टैबलेट में स्विच कर सकते हैं। (Lenovo Laptop)

खबर ये भी हैं : Ather 450S : खुशखबरी! 20 हजार रुपए सस्‍ता हुआ Ather का ये इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, सिर्फ इतने देने होंगे पैसे

कमाल का स्विच! (Lenovo Laptop)

अगर आप इसे लैपटॉप मोड में इस्तेमाल करते हैं तो रेगुलर लैपटॉप की तरह विंडोज 11 पर काम करता है। लेकिन अगर आप इसे टैबलेट मोड में स्विच करते हैं तो पल भर में यह फुल-फ्लेज्ड एंड्रॉइड 13 टैबलेट बन जाता है। इसमें डिटैचेबल स्क्रीन दी हुई है। जब आप इसे कीबोर्ड से कनेक्ट करते हैं तो यह लैपटॉप बन जाता है और जब कीबोर्ड से अलग करते हैं तो यह टैबलेट मोड में काम करने लगता है। (Lenovo Laptop)

खबर ये भी हैं : Poco X6 Pro : 64MP कैमरा और 12GB रैम के साथ लॉन्‍च होगा Poco X5 Pro, सारे बजट फोन्स की करेगा छुट्टी, जानें कीमत 

Lenovo Laptop : Lenovo ने लॉन्‍च किया 2 इन 1 लैपटॉप, अब एक साथ मिलेगा विंडोज और एंड्रॉयड का मजा, जानें फीचर्स

हार्डवेयर का दमदार कॉम्बो (Lenovo Laptop)

लैपटॉप मोड में ThinkBook Plus Gen 5 Hybrid में Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर, 32 GB रैम, 1 TB SSD और 75 WHr की बैटरी मिलती है। वहीं, टैबलेट मोड में यह Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर, 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज और 38 WHr की बैटरी से लैस है। इसकी 14-इंच की स्क्रीन 2. 8K OLED डिस्प्ले के साथ आती है।

खबर ये भी हैं : Vivo V29 5G : vivo के 5G फोन पर मिल रहा बंफर डिस्‍काउट, कैमरा और डिसाइन देख करेगा खरीदने का मन

कितनी है कीमत? (Lenovo Laptop)

प्राइस की बात करे तो लेनोवो ने बताया कि ThinkBook Plus Gen 5 Hybrid US में 2024 के दूसरे क्वार्टर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 1,999 डॉलर यानि लगभग 1,66,009 रुपये होगी। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं है कि क्या ये डिवाइस भारत में भी आएगा या नहीं। इससे पहले CES 2024 इवेंट में Kohler ने स्मार्ट कमोड लॉन्च किया है। इसमें आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। सारा काम आप अलेक्सा से करवा सकते हैं। कमोड के साथ आपको एक रिमोट भी मिलता है जो 2 यूजर्स के हिसाब से सीट को एडजस्ट करने की सुविधा देता है। आप सीट का टेम्परेचर, जेट का प्रेशर और मोड बदल सकते हैं। (Lenovo Laptop)

खबर ये भी हैं : IQOO 11 5G : 12,000 के डिस्काउंट में खरीदें 24GB रैम वाला 5G फोन, साथ मिलेगा 3000 वाला इयरबड्स एकदम FREE

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button