Betul Crime News : बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव
Betul Crime News: Nursing student commits suicide by hanging after dispute with boyfriend, dead body found hanging in hostel room

WHATSAPP GROUP |
|
Betul Crime News : कोतवाली थाना इलाके के गौठाना में एक नर्सिंग की छात्रा का फांसी पर लटका हुआ शव मिला है। छात्रा सातनेर की रहने वाली थी। उसके फोन न उठाने पर पता चला की उसने फांसी लगा ली है। वह अकेली रहती थी। पति से उसका विवाद चल रहा था। कोतवाली पुलिस टीआई आशीष पवार के अनुसार पूजा नरवरे (27) निवासी ग्राम सातनेर तहसील आठनेर, बैतूल के गौठाना क्षेत्र में काफी समय से किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। (Betul Crime News)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : संभागीय खेल-कूद में शिक्षकों ने की शिरकत
जब सोमवार शाम परिजनों ने महिला को फोन किया तो महिला ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना अपने बैतूल में रह रहे रिश्तेदारों को दी। रिश्तेदारों ने पूजा के घर गौठाना जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। घर का दरवाजा खुला हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा किया गया। मृतिका का शव जिला अस्पताल लाया गया। जहां आज (मंगलवार) पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। (Betul Crime News)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण देने आज रवाना होगा श्रीराम रथ
बताया जा रहा है कि पूजा की एक साल पहले इंदौर में किसी प्रोफेसर से शादी हो गई थी। लेकिन वह ससुराल में ज्यादा समय नहीं रह सकी। शादी के लगभग एक माह बाद ही वह मायके वापस आ गई थी। जानकारी मिली है कि जिस व्यक्ति से पूजा की शादी हुई थी वह पहले से विवाहित था। यही विवाद की वजह बना और पूजा वापस आ गई थी। वह पढ़ाई के साथ नर्सिंग जॉब भी कर रही थी। मृतिका की सातनेर में अंत्येष्टि कर दी गई है। (Betul Crime News)
खबर ये भी हैं : Betul JH college News : दृष्टिबाधित शिक्षक हुए सम्मानित



