ट्रेंडिंग

Musical Night Betul: इंडियाज गॉट टैलेंट फेम इशिता विश्वकर्मा आएंगी बैतूल

Musical Night Betul: India's Got Talent fame Ishita Vishwakarma will come to Betul

Musical Night Betul: कंगना रणौत की आने वाली फिल्म में गाना गाने वाली ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ फेम इशिता विश्वकर्मा 11 जनवरी को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित म्यूजिकल नाइट में अपने स्वर का जादू बिखरेंगी। सामाजिक संस्था संतुलन के अध्यक्ष सजल प्रशांत गर्ग ने बताया कि म्यूजिकल नाइट को लेकर तैयारियां जारी हैं। इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध गायक और ढोलक वादक आ रहे हैं, उनमें ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ फेम इशिता विश्वकर्मा भी शामिल हैं। इशिता बहुत अच्छी गायिका हैं और देश में उनके फैन की संख्या भी लाखों में है। 

Musical Night Betul

Musical Night Betul: आयोजन समिति के सदस्य नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ प्लेटफार्म से मध्यप्रदेश के रीवा की एक लडक़ी को बड़ी पहचान मिली है और आज वो देश के कोने-कोने में जाकर अपनी आवाज का जादू बिखेर रही है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश की बेटी इशिता विश्वकर्मा ने अपनी सुरमयी आवाज़ और अद्भुत प्रतिभा से पूरे देश का दिल जीत लिया है। रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में अपनी बेमिसाल परफॉर्मेंस के जरिए वह बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म में गाने का मौका दिया है, और इस फिल्म का गाना मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर लिख रहे हैं।

Musical Night Betul: इशिता की संगीत यात्रा

आयोजन समिति के सदस्य दिनेश जोसफ ने बताया कि म्यूजिकल नाइट में रीवा मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली इशिता आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इशिता का सफर संघर्षों और उपलब्धियों से भरा रहा है। बचपन से ही संगीत के प्रति उनके जुनून ने उन्हें साधारण पृष्ठभूमि से देश के सबसे बड़े मंच तक पहुंचाया। इशिता ने संगीत की शिक्षा अपने माता-पिता से प्राप्त की और कठिन परिश्रम के दम पर वह सुरों की मल्लिका बन गईं।

Musical Night Betul

Musical Night Betul: रियलिटी शो से मिली पहचान

इशिता पहली बार सारेगामापा लिटिल चैम्स में नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी अद्भुत गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद, इंडियाज गॉट टैलेंट में उन्होंने अपनी प्रतिभा को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। शो में उनकी हर परफॉर्मेंस दर्शकों और जजों को भावविभोर कर देती थी। इशिता के हुनर से प्रभावित होकर, अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म में गाने का प्रस्ताव दिया। इस फिल्म के गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है, जो इशिता की आवाज़ को इस गाने के लिए एकदम उपयुक्त मानते हैं। इस मौके को पाकर इशिता बेहद खुश हैं और इसे अपने करियर का सबसे बड़ा ब्रेक मानती हैं।

Musical Night Betul: इशिता की आवाज़ के प्रशंसक है मनोज मुंतशिर

Musical Night Betul

श्री जोसफ ने बताया कि इशिता को लेकर मनोज मुंतशिर ने कहा था कि इशिता की आवाज़ में वह गहराई और भावनात्मक स्पर्श है, जो आज के दौर में दुर्लभ है। उनकी गायकी में जो सच्चाई है, वह दिल को छू जाती है। यह मौका इशिता के लिए बॉलीवुड में एक मजबूत शुरुआत साबित हो सकता है।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button