बैतूल

Betul Today News : वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराया, बच्चों को फल मिठाइयां बांटी

Betul Today News: Provided food to the elderly in the old age home, distributed fruits and sweets to the children.

Betul Today News : वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराया, बच्चों को फल मिठाइयां बांटी

Betul Today News : (बैतूल)। विश्वकर्मा महापंचायत संगठन एवं महिला युवा वाहिनी ने श्राद्ध पक्ष के अवसर पर उड़दन स्थित मातोश्री वृद्ध आश्रम में पहुंचकर श्रद्धा पर्व के तहत वृद्ध जनों को प्रेम पूर्वक भोजन कराया । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कविता मालवीय ने बताया कि की हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि श्राद्ध पक्ष या पितृपक्ष में अपने परिजनों की स्मृति में अन्न दान का विशेष महत्व महत्व होता है।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : डॉक्टरों की टीम ने महिला के पेट से निकाला 7 किलो का ट्यूमर

इस प्रकार की सेवा गतिविधियों से जीवन में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आती है, सभी प्रकार की सुख समृद्धि के साथ पितरों का आशीर्वाद मिलता है। पितरों के निमित्त दान करने से पितृ प्रसन्न भी होते हैं और हमें आशीर्वाद प्रदान करते हैं, इसी भावना के साथ आज विश्वकर्मा महापंचायत संगठन एवं महिला युवा वाहिनी की बहनों ने सेवा गतिविधियों का आयोजन किया है।

खबर ये भी हैं: Funny Jokes : पत्‍नी – तुम्हारे इस नरक में तुम्हारी गुलामी करते-करते मैं तंग आ गई हूं, लगता है पिछले जन्म में मैंने बहुत बुरे कर्म किये होंगे..

Betul Today News : वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराया, बच्चों को फल मिठाइयां बांटी

इसके बाद संगठन की बहने बोड़ी ग्राम पंचायत पहुंची जहां पर दो दर्जन से अधिक बच्चों को फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। सेवा गतिविधियों के अवसर पर विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कविता मालवीय ,जिला अध्यक्ष श्रीमती लता सोनी, पिंकी नामदेव, प्राचार्य अलका भार्गव, लीना ठेस्कर, निर्मला यादव, पुष्पलता ,ज्योति मालवीय, तुलसी नागले सहित संगठन की बहने उपस्थित थी।

खबर ये भी हैं: GK Questions : आखिर चाय के साथ कौन सा फल खाने से तुरंत इंसान की मौत हो सकती है?…

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button