बैतूल

Betul Police : पुलिस इंडिया रिफार्म ने एसपी सिद्धार्थ चौधरी का किया सम्मान, संपूर्ण देश में पुलिस प्रशासन के प्रति सकारात्मक माहौल बना रही संस्था

Betul Police: Police India Reform honored SP Siddharth Chaudhary, organization creating positive atmosphere towards police administration in the whole country

Betul Police : पुलिस इंडिया रिफार्म ने एसपी सिद्धार्थ चौधरी का किया सम्मान, संपूर्ण देश में पुलिस प्रशासन के प्रति सकारात्मक माहौल बना रही संस्थाBetul Police : (बैतूल)। पुलिस पब्लिक एकता के लिए काम कर रही पुलिस इंडिया रिफार्म संस्था ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि संस्था पुलिस सम्मान अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित कर पुलिस पब्लिक एकता मिशन द्वारा प्रदेश वासी व संपूर्ण देश में पुलिस प्रशासन के प्रत्येक सकारात्मक संदेश देना चाहती है।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष किशोर धोटे ने बताया कि जन मानस कल्याण संस्थान की जिला बैतूल इकाई व पुलिस इंडिया रिफार्म के तत्वाधान में कोरोना वायरस के वक्त देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगने पर मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने लॉकडाउन के समय हजारों उत्तर प्रदेश के प्रवासी नागरिकों व मध्य प्रदेश के रहवासियों के लिए अतुल्य सहयोग प्रदान कर भोजन एवं अन्य आवश्यक कार्यों के साथ ही जिस तरह सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा वह सराहनीय है।

इसी क्रम में मध्य प्रदेश पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ पर उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस इंडिया रिफॉर्म के पदाधिकारी पुलिस सम्मान अभियान के तहत, प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित कर पुलिस पब्लिक एकता मिशन द्वारा प्रदेशवासी व संपूर्ण देश में पुलिस प्रशासन के प्रति एक सकारात्मक संदेश देना चाहती हैं। इस अवसर पर पुलिस इंडिया रिफॉर्म के प्रदेश अध्यक्ष किशोर धोटे, जिलाध्यक्ष राजकुमार मेहतो, उपाध्यक्ष शुभनीत सरसोदे, सचिव बंटी धोटे, महेंद्र चौहान, मिथलेश चौहान, रोहित ढोलेकर, विधानसभा अध्यक्ष सतीश बौरासी, वीरू सोनारे, सुनील अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button