बैतूल

Betul Samachar : बाजपुर रामायण मंडल क्षेत्र की खुशहाली के लिए पहुंचा पचमढ़ी, भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर चढ़ाया त्रिशूल

Betul Samachar: Bajpur Ramayana Mandal reached Pachmarhi for the prosperity of the region, offered Trishul after visiting Lord Bholenath

Betul Samachar : बाजपुर रामायण मंडल क्षेत्र की खुशहाली के लिए पहुंचा पचमढ़ी, भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर चढ़ाया त्रिशूलBetul Samachar : (बैतूल)। जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाजपुर के रामायण मंडल के युवाओं ने क्षेत्र में अच्छी और उपयोगी बारिश तथा क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए पचमढ़ी चौरागढ़ पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। रामायण मंडल ने चौरागढ़ मंदिर पहुंचकर त्रिशूल चढ़ाया, आरती पूजा कर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

ऐसे धार्मिक यात्रा में रामायण मंडल अध्यक्ष ज्ञानीराम घंगारे अध्यक्ष बैतूल ब्लॉक युवा कांग्रेस, उपसरपंच बाजपुर राकेश घंगारे, शिवदयाल नारे, परसराम कापसे, रमाकांत कोकाटे, गौरी झर्रे, विजय कोडले, नरेंद्र कापसे, गुणिराम घंगारे, गोकुल चौहान, लब्बू घंगारे शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि सावन माह में शिव पूजा का विशेष महत्व है। इस बार सावन अधिक मास के कारण शिव पूजा का महत्व और बढ़ गया है। प्रदेश के विख्यात शिव मंदिरों में पचमढ़ी का चौरागढ़ शिव मंदिर भी शामिल है। यहां सतपुड़ा की कई हजार फीट ऊंची चोटी पर बने मंदिर में भोलेनाथ विराजे हैं।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button