BJP News : देश का मान और सम्मान मोदी जी विश्व में किया स्थापित – उइके
BJP News: Modi ji established the country's honor and respect in the world - Uike
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से सेवा पखवाडा प्रारंभ

BJP News : (बैतूल)। भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत का मान और सम्मान विश्व पटल पर स्थापित हो रहा है। दुनिया के संपूर्ण देश भारत के साथ चल रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत का दुनिया में मान बढ़ रहा है और भारत पुनः विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है।
उक्त उदगार भाजपा सांसद दुर्गादास उइके ने मोदी जी जन्मदिवस से प्रारंभ सेवा पखवाडा के अवसर पर व्यक्त करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी जी का आज 73 वां जन्मदिवस है। सौभाग्य से जी-20 एवं चन्द्रयान की लॉचिंग का जो यशस्वी काम हुआ है एवं प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों को जो सुविधा उपलब्ध कराई है वह देश के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनायेगी। इसकी शुरूआत रविवार से हो गई है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होगा और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर तक चलेगा। सेवा पखवाडा के अंतर्गत आयुष्मान भव के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के हितग्राही प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु की कामना करेंगे।
पखवाडे के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, प्रत्येक बूथ पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि और संगोष्ठियों के कार्यक्रम होंगे। 26 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच बूथ सशक्तिकरण अभियान के द्वितीय चरण का क्रियान्वयन होगा। साथ ही बस्ती संपर्क के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
2 अक्टूबर गांधी जयंती को सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। सेवा पखवाडा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। सेवा पखवाडे शुभारंभ में बालक छात्रावास पहुंचकर मेद्यावी छात्रो को सम्मानित कर उनके साथ सहभोज में शामिल हुए।
महिला मोर्चा ने मनाया मोदी जी का जन्मदिवस
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया। अपनी दूरदर्शिता, अथक परिश्रम और निंस्वार्थ सेवाभाव से करोड़ों लोगों के जीवन में समृद्धि और विश्वास लाने वाले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन महिला मोर्चा बैतूल द्वारा कन्या छात्रावास में बच्चों को फल मिठाई वितरण किए, जामठी में बहनों के साथ वृक्षारोपण किया गया और विश्वकर्मा भगवान के पूजन कर बहनों के साथ भजन गाकर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की सभी बहनों ने ईश्वर से मोदी जी की दीर्घायु कामना की कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद डी.डी. उईके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, सभी पार्षद गण और महिला मोर्चा की पदाधिकारी सुनीता देशमुख वर्षा खाड़े फरीदा हुसैन, कविता मालवी, लता सोनी, नीलम वागद्रे, मीना बोरबान, सरिता रघुवंशी, नीता वाराठे, किरण खातरकर, आभा श्रीवास्तव, कायम कावरे, गंगा रावत, उर्मिला मालवी सहित बड़ी संख्या में बहनें उपस्थिति रही।



