बैतूल

Betul Samachar : नाबालिग से दुराचार के विरोध में आज मोहदा थाने का घेराव करेगा जयस

Betul Samachar: Jayas will surround Mohda police station today in protest against misbehavior with a minor.

Betul Samachar : नाबालिग से दुराचार के विरोध में आज मोहदा थाने का घेराव करेगा जयस

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Samachar : (बैतूल)। नाबालिक से दुराचार के विरोध में जयस संगठन आज 29 फरवरी गुरुवार को मोहदा थाने का घेराव करेगा। जयस प्रदेश संयोजक जामवन्त सिंह कुमरे ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को भी प्रेषित कर दी है। जामवन्त सिंह कुमरे ने बताया कि बैतूल जिले में अपराध चरम सीमा पर है, ऐसी घटनाओं के चलते आदिवासी दहशत और डरे सहमे रहते है। लगातार घटनाएं हो रही है, लेकिन अपराधियों को कानून का ख़ौफ़ ही नही है, प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर कड़ी कार्यवाही का दबाव होना चाहिए था लेकिन अब तक अपराधों में कमी नही आ रही है।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : ओला प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे विधायक हेमंत खण्डेलवाल, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Betul Samachar : नाबालिग से दुराचार के विरोध में आज मोहदा थाने का घेराव करेगा जयस

उन्होंने बताया नाबालिग को बहला फुसलाकर कार्तिक राठौर द्वारा स्कूल से अगवा किया एवं कुकृत्य किया गया। लेकिन इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्यवाही पास्को और एसटी, एससी का अपराध पंजीयन नही किया गया। जिसके विरोध में आज 29 फरवरी 2024 को मोहदा थाने का घेराव करने जयस एवं समस्त आदिवासी संगठन एकजुट होंगे। जयस ने मांग की है कि अपराधी पर कठोर एवं दंडात्मक कार्यवाही के लिए पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर धाराएं बढ़ाई जाए।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : बारिश ने खोली घटिया निर्माण की पोल, जगह-जगह से उखड़ रहा डामर

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button