देश-विदेश

World largest Office: भारत में बना दुनिया का सबसे बड़ा ऑफिस, इसके आगे अमेरिका भी फेल, मोदी करेंगे उद्घाटन

World largest office: The world's largest office built in India, ahead of it America also failed, Modi will inaugurate

World largest Office: भारत में बना दुनिया का सबसे बड़ा ऑफिस, इसके आगे अमेरिका भी फेल, मोदी करेंगे उद्घाटनWorld largest Office: दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग का खिताब अमे‍रिका के पेंटागन के नाम पर है और इसके बारे में आपने जरूर सुना होगा। लेकिन अब सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस आफिस बिल्डिंग से भी बड़ी गुजरात के सूरत‍ (Surat) में स्थित इमारत ने ले ली है। जिसका नाम सूरत डायमंड बोर्स (Surat Diamond Bourse) है। इसमें हीरा व्‍यापक केंद्र होगा। यह दुनिया की सबसे बड़ी आफिस बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग के निर्माण को पूरा करने में लगभग चार साल का समय लगा है। अब इस इमारत का आधिकारिक उद्घाटन इस साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा किया जाएगा। सूरत को दुनिया की रत्न राजधानी के रूप में जाना जाता है जहां दुनिया के 90 प्रतिशत हीरे तराशे जाते हैं।

अमेरिका रक्षा मंत्रालय के ऑफिस पेंटागन का बिल्ट-अप एरिया 66,73,624 वर्ग फीट, जबकि सूरत डायमंड बूर्स का 67,28,604 वर्ग फीट है। गुजरात की इस ऑफिस बिल्डिंग ने अमेरिका के पेंटागन को छोड़ा पीछे और खड़ी करी इस बिल्डिंग की नींव जो है अब भारत की सबसे बड़ी बिल्डिंग।

35 एकड़ में बनी है इमारत

सुरत में बनी 15 मंजिला इमारत 35 एकड़ भूमि में फैली हुई हैं। इसमें नौ आयताकार स्‍ट्रक्‍चर भी हैं, जो सेंट्रल स्‍पाइन के माध्‍यम से आपस में जुड़े हुए है। सूरत डायमंड बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक इस इमारत में एक मनोरंजर क्षेत्र और एक पार्किंग क्षेत्र भी है, जो 20 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसके अलावा 7.1 मिलियन वर्ग फुट से अधिक में इसका फ्लोरिंग एरिया है इस इमारत को बनने में लगभग चार साल का वक्‍त लगा है।

इस आफिस बिल्डिंग में 65,000 से अधिक हीरा प्रोफेशनल्‍स काम कर सकेंगे जिसमें पॉलिशर्स, कटर्स और व्‍यापारी आदि शामिल होंगे। इसे वन स्‍टॉप डेस्टिनेशन के रूप में बनाया गया है। इस इमारत को सूरत डायमंड बोर्स नाम दिया गया है।

देखें वीडियो (World largest Office)…..

हजारों लोगों को मिलेगी व्‍यापार की सुविधा (World largest Office)

एसडीबी वेबसाइट के अनुसार, इस आफिस कॉम्प्लेक्स में एक मनोरंजन क्षेत्र और पार्किंग क्षेत्र है जो 20 लाख वर्ग फीट में फैला हुआ है। दरअसल, एसडीबी डायमंड बोर्स द्वारा प्रचारित एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के तहत पंजीकृत कंपनी है। सूरत डायमंड बूर्स का मेन स्पाइन कॉरीडोर काफी चौड़ा है। इसकी कुल चौड़ाई 24 फीट की है। सूरत, गुजरात में डायमंड बोर्स की स्थापना और प्रचार के लिए बनाई गई है। सीएनएन से बात करते हुए, परियोजना के सीईओ महेश गढ़वी ने बताया कि नया भवन परिसर हजारों लोगों को व्यवसाय करने के लिए अच्‍छा अवसर देगा। सूरत डायमंड बूर्स सूरत की ड्रीम सिटी में स्थित है। इसे ट्रांसपोर्ट के सभी माध्यमों बस, रेल, मेट्रो से जोड़ा गया है।

बनने से पहले ही हीरा कंपनियों खरीद लिए थे अपने-अपने ऑफिस

इस इमारत को एक अंतरराष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता के बाद भारतीय वास्तुकला फर्म मॉर्फोजेनेसिस द्वारा डिजाइन किया गया है। श्री गढ़वी ने सीएनएन को बताया, ‘पेंटागन को पछाड़ना प्रतिस्पर्धा का हिस्सा नहीं था। बल्कि, परियोजना का आकार मांग से तय होता था। उन्होंने कहा कि सभी ऑफिस निर्माण से पहले हीरा कंपनियों द्वारा खरीदे गए थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button