
Betul News : (बैतूल)। जेएच कॉलेज में रसायन शास्त्र विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ प्रो.मनोज कुमार घोरसे को पीएचडी की उपाधि मिली है। श्री घोरसे को ‘फाईटोकेमिकल स्टेडी ऑफ मेडिसनल आईलसीड प्लांट लीनम यूसिटाटिसिमम एंड गजोटिया एबिसिनिका विथ स्पेशल रिफरेंस टू काम्प्रेटिव पोटेन्सी’ विषय पर शोध उपरांत यह पीएचडी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई है।
खबर ये भी हैं : Funny Jokes : मालिक (नौकर से)- ‘देखो मैं बाजार जा रहा हूं तुम दुकान का ध्यान रखना, अगर कोई व्यक्ति आकर कोई आर्डर दे तो उसे पूरा करना…
ग्राम आठनेर के कृषक भगवान सिंह घोरसे एवं माता श्रीमती मुन्नी बाई घोरसे के पुत्र श्री घोरसे ने यह पीएचडी शासकीय नर्मदा कॉलेज नर्मदापुरम के प्राध्यापक डॉ.एसके उदयपुरे और गाईडेंस में व सहायक मार्गदर्शक जेएच कॉलेज के प्राध्यापक डॉ.जीपी साहू के कोगाईडेंस में पूर्ण की है।
इनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ.राकेश तिवारी, विभागध्यक्ष प्रो.ओपी खत्री, डॉ.एकनाथ निरापुरे, प्रो.महेन्द्र सलाम, डॉ.युगलकिशोर सरले, प्रो.दुर्गेश राने, मंगल धुर्वे, विजय राठौर, निखिल वर्मा, नीरज ठाकुर, डॉ.अनिता धुर्वे, कॉलेज स्टॉफ सहित ईष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।
खबर ये भी हैं : GK Questions : दुनिया की सबसे पहली घड़ी किसने और कब बनाई थी? ये कहानी फिल्मी अंदाज में आई थी सामने..



