Women Cyber Awareness: इंटरनेशनल विमेंस डे पर होलकर साइंस कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम
Women Cyber Awareness: Cyber awareness program at Holkar Science College on International Women's Day
Women Cyber Awareness: इंटरनेशनल विमेंस डे के अवसर पर होलकर साइंस कॉलेज के साइबर सिक्यूरिटी विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज़ प्रतियोगिता, ओपन माइक तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए साइबर जागरूकता विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया।

Women Cyber Awareness: महिला सशक्तिकरण और डिजिटल जागरूकता पर जोर
कार्यक्रम में डॉ. प्रमिला कोरी द्वारा (अतिथि संबोधन) दिया गया, जिसमें उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और डिजिटल युग में जागरूकता की आवश्यकता पर अपने विचार व्यकल किए।
Women Cyber Awareness: साइबर अपराधों से बचाव के बताए महत्वपूर्ण उपाय
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रुति साहू (ISEA मास्टर ट्रेनर, सी-डैक, भारत सरकार। उन्होंने अपने व्याख्यान में छात्राओं और महिलाओं को इंटरनेट उपयोग के दौरान होने वाले साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
- यह भी पढ़ें : Indore News: धार्मिक कायदों पर भारी सत्ता के धुरंधर
Women Cyber Awareness: क्विज़ और ओपन माइक में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम के दौरान आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। वहीं ओपन माइक सत्र में प्रतिभागियों ने महिलाओं की सुरक्षा, डिजिटल सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका पर अपने विचार, कविता और अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए उन्हें सक्षम बनाना था।
- यह भी पढ़ें : Public Leader Antar Singh Arya: संघर्ष, रणनीतिक दृष्टि और सादगी से निर्मित एक विशिष्ट नेतृत्व
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



