Chhindwara News : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का हुआ छिंदवाड़ा आगमन कथा के यजमान सांसद नकुल नाथ ने गर्मजोशी से किया स्वागत
छिंदवाड़ा : सिमरिया हनुमान मंदिर में आयोजित दिव्य कथा का वाचन करने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का छिंदवाड़ा आगमन हुआ अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार पंडित धर्मेंद्र शास्त्री दोपहर 12 बजे विशेष विमान से छिंदवाड़ा स्थित हवाई पट्टी पहुंचे वहां उनका सांसद नकुल नाथ ने गर्मजोशी से स्वागत किया वहां से पंडित धर्मेंद्र शास्त्री का नागपुर रोड स्थित अपने प्रवास स्थल सेना लोन के लिए रवाना हुआ हवाई अड्डे से प्रवास स्थल शहनाई लॉन तक सड़क के दोनों और हजारों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चों ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी का अभिवादन और स्वागत किया जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई बागेश्वर धाम सरकार पंडित धर्मेंद्र शास्त्री इमली खेड़ा चौराहा स्थित सीआईआई स्किल डेवलपमेंट सेंटर और एफडीआई भी पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य राम कथा आज से 3 दिन तक समय 4 बजे से 7 तक चलेगी।



