Betul Today News : जारी नहीं हुई वरिष्ठता सूची एवं क्रमोन्नत वेतनमान के आदेश
Betul Today News: Seniority list and orders for upgraded pay scale not released
समग्र शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। समग्र शिक्षक संघ जिला द्वारा शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर संघ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू के नेतृत्व में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तमराव ठाकरे एवं जिला महामंत्री नेमीचंद मालवीय ने बताया की सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची 1 अप्रैल 2023 की स्थिति में अभी तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी नहीं की गई न ही शिक्षकों को 24 वर्ष एवं 30 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने के पश्चात भी क्रमोन्नति के आदेश जारी नहीं किए गए।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : 22 जनवरी को सूर्यास्त के बाद घर के सामने दीपक जलाने की जा रही अपील

Betul Today News : जारी नहीं हुई वरिष्ठता सूची एवं क्रमोन्नत वेतनमान के आदेश
जिस पर डीईओ डॉ.अनिल कुशवाह ने सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची दो दिवस में जारी करने और क्रमोन्नति आदेश एक सप्ताह में डीपीसी करवाकर आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। उच्च पद प्रभार के संबंध में उन्होने कहा कि उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार ही उच्च पद प्रभार की कार्यवाही की जाएगी। श्री साहू ने बताया जनजातीय कार्य विभाग के शिक्षक भी वरिष्ठता सूची एवं क्रमोन्नती आदेश की प्रतिक्षा कर रहे है। सहायक आयुक्त श्रीमती शिल्पा जैन द्वारा जनजातीय कार्य विभाग में भी वरिष्ठता सूची जारी करने एवं 24 वर्ष एवं 30 वर्ष के क्रमोन्नती आदेश 15 दिवस में जारी करने का कहा गया है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : तेजस्विनी का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन
Betul Today News : जारी नहीं हुई वरिष्ठता सूची एवं क्रमोन्नत वेतनमान के आदेश
संघ द्वारा उच्च पद प्रभार के लिए जनजातीय कार्य विभाग मप्र के आदेष के तहत उच्च पद प्रभार की कार्यवाही करने को कहा गया जिस पर सहायक आयुक्त द्वारा सभी रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त करने के बाद 15 दिवस में उच्च पद प्रभार की कार्यवाही करने की बात कही। ज्ञापन सौंपते समय संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तमराव ठाकरे, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू, महामंत्री नेमीचंद मालवीय, कोषाध्यक्ष बेनीप्रसाद सुरजाये, संभागीय महामंत्री ललित दीपके, विकास खण्ड अध्यक्ष कमलेश खासदेव, सचिव राजेश महाते, ईश्वर मानकर, जीआर कनाठे, मोनिका वर्मा जयश्री मेश्राम, ममता मिश्रा सहित संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : डूब क्षेत्र में गई जमीन का डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा



