Betul News : बैतूल का भी योगदान कर्तव्य पथ के निर्माण में : श्री खंडेलवाल
Betul News: Betul also contributed in the construction of duty path: Shri Khandelwal
Betul News : (बैतूल)। मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के अंतर्गत माटी संकलन के तहत पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के निज निवास, शासकीय कन्या शाला गंज और वीवीएम पहुंचकर नेहरू युवा केंद्र बैतूल की टीम पहुंचकर माटी संकलन की।
इस मौके पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारत सरकार की यह अनूठी पहल है जो आज एक जन आंदोलन के रूप में उभर चुकी है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपना सहयोग दे रहा है और आने वाली पीढ़ी यह गर्व से कहेगी कि इस कर्म पद के निर्माण में हमारी जन्मभूमि की मिट्टी भी लगी है। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है इस कार्यक्रम में सभी को बढ़-चढक़र हिस्सा लेने की जरूरत है।
इस अवसर पर धनंजय सिंह ठाकुर द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। वीवीएम प्राचार्य डॉ. कृष्णा खासदेव ने कहा कि इन कार्यक्रमों से युवाओं में देश प्रेम की भावना जाग्रत होती है। शासकीय कन्या गंज प्राचार्य ललित लिल्लोरे ने कहा कि वीर-वीरांगनाओं के बलिदानों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान सरकार द्वारा चलाए जा रहा जिसमें सभी को सहयोग देकर अभियान को सफल बनाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर पांचप्रण की शपथ डॉ. महेश गजेले दिलाई गई। कार्यक्रम में एनवायके से तुषार यादव, राकेश मन्यासे माधुरी पाटणकर, एनपी मिश्रा, पुष्कुमार धोटे, पीआर माथनकर, द्वारका प्रसाद पवार महिला बाल विकास से भुवनेश्वरी मालवी, पार्षद विनीत बारमासे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचना मुसरे, समाजसेवी मयंक राठौर, ग्रीन टाइगर के प्रमुख तरुण वैघ यूनियन, शिक्षा समिति के सचिव निर्गुण देशमुख, डॉ. एसआर गायकवाड, सुदामा लहरपुरे, अशीष पवार, डॉ.उज्ज्वला पासे, हेमलता लोखंडे, नीलम उपाध्याय, पिंकी मोटवानी आदि को सराहनीय योगदान रहा।



