Chhindwara News : छिंदवाड़ा पुलिस को मिली सफलता कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब कारोबार करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
Chhindwara News: Chhindwara police got success. Kotwali police arrested the accused involved in illegal liquor trade in huge quantities.

Chhindwara News : आगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश प्राप्त हुए थे। पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उमेश गोलानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के कारोबार में सुन लिप्त दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार पर जेल भेजा गया। सूचना प्राप्त हुई थी कि इंप्रेस कॉलोनी के साथ अवैध शराब बिक्री के लिए एक व्यक्ति खड़ा हुआ है तत्काल टीम गठित कर दबिश दी गई।
इंप्रेस कॉलोनी के पास मुकेश पिता मेहताब कवरेती के साथ निवासी खुनाझीर के पास चार केनो में कुल 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त की गई दूसरे प्रकरण में कुलबहरा नदी के नीचे आरोपी सोमदास पिता दुलीचंद यादव उम्र 45 साल निवासी सोनपुर छिंदवाड़ा जोगी भट्टी लगाकर शराब बन रहा था उसके कब्जे से चार केनो में कुल 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त की गई शराब बनाने की भट्टी उसमें उपयोग होने वाले उपकरण व करीबन 700 किलो महुआ लहान नष्ट की गई।
आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक उमेश गोलानी उप निरीक्षक नारायण बघेल कार्यवाहक उप निरीक्षक मोहन बघेल भागवत तिवारी आरक्षक युवराज आलम खान विकास विकास और शैलेंद्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



