छिंदवाड़ा

Chhindwara News : संकल्प सोसायटी ने बैठक कर बनाई नेत्र शिविर की कार्ययोजना

Sankalp Society held a meeting and made an action plan for the eye camp.

Chhindwara News : सामाजिक संस्था संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में आगामी 23 दिसंबर को पंडित नेहरू हायर सेकंडरी स्कूल सुक्लुढाना मालधक्का में निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर के साथ स्वास्थ्य, दंत शिविर का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जा रहा है उक्त आयोजन के लिए आज पंडित नेहरू स्कूल में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने अपने अपने विचार एवं कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने हेतु चर्चा की अखिलेश चौहान एवम संदीप अग्निहोत्री ने कहा कि हम इस सेवा कैंप में मोतियाबिंद के  मरीजों को अधिक से अधिक ढूंढे ताकि उनका नि:शुल्क आपरेशन हो सके कैंप में दंत एवम स्वास्थ्य परीक्षण करने भी लोगों ने सुझाव दिए बैठक में संस्था के  मार्गदर्शक विनोद तिवारी, डा.चंद्रकांत विश्वकर्मा , योगेश पटेल, श्यामलराव,श्रीमती रिंकी चौरसिया,  डा डी एस चौरे,भारती जैन,मनीष तिवारी,स्माइल खान,नीतू बोपचे, अखिलेश चौहान, डा. मीरा पराड़कर, डा शबाना यासमीन, डा पवन नेमा आदि सदस्य उपस्थित रहे समापन में आभार डा चौरे  ने व्यक्त किया ।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button