बैतूल
Betul Today News : वर्ल्ड पावर चैंपियनशिप फाईनल सूची में शौर्य हुआ लिस्टेड
Betul Today News: Shaurya listed in World Power Championship final list

WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : विकासखंड घोड़ाडोंगरी के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला शांतिपुर-2 के कक्षा चौथी का छात्र शौर्य सीहोर में आयोजित राज्य स्तरीय इंग्लिश ओलम्पियाड अंतर्गत वर्ल्ड पावर चैंपियनशिप प्रतियोगिता में फाइनल सूची में लिस्टेड हुआ है। उल्लेखनीय है कि छात्र शौर्य विलक्षण प्रतियोगिता का धनी है। वर्ल्ड पावर चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्कूल स्तर से ब्लॉक स्तर, जिला स्तर से संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुआ है। प्रतियोगिता में फाइनल सूची में अपना नाम दर्ज कर छात्र ने बैतूल जिले को गौरवान्वित किया है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : निखिल जसूजा ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा -1



