बैतूल

Chhindwara News : पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी का मनाया बलिदान दिवस

रैली निकालकर विभिन्न मांगो को सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा : अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के तत्वाधान में पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व विधायक स्व. मनमोहन शाह बट्टी जी का बलिदान दिवस का आयोजन 2 अगस्त दिन बुधवार को पोला ग्राउण्ड छिंदवाड़ा में किया गया । उक्ताशय की जानकारी प्रवक्ता पुजारी धुर्वे ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में लांेगों की उपस्थिति रही । सभा का संचालन पवनशाह सरयाम ने किया, प्रमुख वक्ताओं में पार्टी के प्रमुख झमकलाल सरयाम पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, तीसरे मोर्चा के संयोजक गुलजार सिंह मरकाम, दरबू सिंह उइके पूर्व विधायक बालाघाट, मंगला ताई नागपुर तथा सी.एल. गेडाम सेवानिवृत्त नेत्र चिकित्सक छिंदवाड़ा, साजवा दरबार से मानसिंग इनवाती, देवीराम भलावी आदि ने अपने-अपने विचार रखे, छिंदवाड़ा जिले में राजनैतिक सफलता के लिये कार्यकर्ताओं और आम जनता से आव्हान करते हुये छिंदवाड़ा जिले की सातों विधायक से चुनाव जिताने का संकल्प लिया गया । सभा उपरांत विशाल रैली के माध्यम 7 सूत्रीय मांगो को (1) मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार करने के बाद उन्हे निर्वस्त्र कर सड़क में घुमाने वाले आरोपियों को तत्काल फांॅसी दी जावे । (2) सीधी (म.प्र.) में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले प्रवेश शुक्ला को फाॅसी की सजा दी जावे । (3) छिंदवाड़ा लोकसभा सीट आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित की जावे । (4) समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) आदिवासियों के ऊपर लागू न किया जावे । (5) कन्हान नदी पर बन रहे सिंचाई काम्पलेक्स बांध को रोका जावे । (6) बेतहाशा बढ़ती मॅहगाई एवं बेरोजगारी पर तत्काल रंोक लगायी जावे । (7) फरवरी 2023 में हुये सामूहिक विवाह के लाभार्थियों को तत्काल दहेज के बर्तन दिये जाने हेतु महामहिम राज्यपाल के नाम पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया । इस अवसर पर महेश इवनाती जिला पंचायत सदस्य, दिनेश इवनाती सभापति कृषि समिति जनपद पंचायत जुन्नारदेव, सुखदेव बटके ब्लाक अध्यक्ष, चन्द्रमोहन कुमरे, रामअवतार धुर्वे, सतीश भलावी जनपद पंचायत अध्यक्ष बिछुआ, इन्द्रभान शाह उइके, शिवदयाल वर्मा, सुखपाल धुर्वे, वासुदेव बरकड़े, जितेन्द्र शाह उइके, जयलाल परतेती, संतलाल परतेती, सहन कुशराम, अतरलाल धुर्वे, संजय उइके, मनेष कुमरे, हीरामन विश्वकर्मा, प्रमोद बेलवंशी, मनीष उइके, दीनदयाल धुर्वे, पांॅडुरंग कुमरे, असाडू भलावी, रायमन सरेयाम, अतुल उइके, निखिलेश उइके, जगन बरकड़े, महेश उइके, हेमंत पन्द्राम, चंचलेश सरयाम, शिवम तिरगाम, मिथुन धुर्वे, सहित हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button